काठमांडू में गूंजा भारत का नाम, पर्वतारोही यूटी पुलिस का जवान सचिन कुमार हुआ सम्मानित
BREAKING

काठमांडू में गूंजा भारत का नाम, पर्वतारोही यूटी पुलिस का जवान सचिन कुमार हुआ सम्मानित

India's name resonates in Kathmandu

India's name resonates in Kathmandu

28 देशों के 178 एवरेस्ट विजेताओं के बीच के रूप में मिला सम्मान,नेपाल के राष्ट्रपति सहित कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां रहीं मौजूद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़/काठमांडू। India's name resonates in Kathmandu: काठमांडू में हुए कार्यक्रम के दौरान यूटी पुलिस और अपने परिवार का नाम रोशन करते हुए पर्वतारोही चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन कुमार को 28 देशों के 178 एवरेस्ट विजेताओं के बीच के रूप में सम्मान
मिला।इस मौके पर नेपाल के राष्ट्रपति सहित कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां रहीं मौजूद रही।चंडीगढ़ पुलिस के जवान एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सचिन कुमार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित प्रतिष्ठित  2026 में (विशिष्ट अतिथि) के रूप में सम्मानित किया गया। वही यूटी पुलिस के आला अधिकारियो ने उन्हें शुभकानाए दी। उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह सम्मान न केवल सचिन कुमार, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व का विषय है।सम्मेलन में नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल, संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री खड़क राज पौडेल, विभिन्न देशों के एंबेसी हेड्स,अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि तथा विश्वविख्यात पर्वतारोहियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष मुकुंद प्रसाद निरौला, सुदर्शन नेपाल तथा पूरी नेपाल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान पर्वतारोहण सुरक्षा, हिमालय संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, पर्वतीय पर्यटन और पर्वतीय बचाव अभियानों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।सम्मेलन में सचिन कुमार को मेडल एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष, चंडीगढ़ पुलिस, उनके परिवार, गुरुजनों, शुभचिंतकों और देशवासियों का सम्मान है।उल्लेखनीय है कि सचिन कुमार विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट तथा विश्व की चौथी सर्वोच्च चोटी माउंट ल्होत्से को एक ही अभियान में सफलतापूर्वक फतह कर चुके हैं। वे चंडीगढ़ क्षेत्र एवं पंजाब के पहले पर्वतारोही हैं जिन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी पर्वत शिखर पर पहुंचते हैं तो सबसे पहले भारत के तिरंगे को नमन करते हैं और गर्व के साथ उसे शिखर पर फहराते हैं। यूटी पुलिस के जवान सचिन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों और उन सभी शुभचिंतकों को दिया जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने विशेष रूप से यूटी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के सहयोग और विश्वास के बिना इस मुकाम तक पहुंचना संभव नहीं था।