बड़ी खबर: जंतर मंतर के आसपास 8 घंटे बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
Breaking News: Mobile internet services to remain suspended
Breaking News: Mobile internet services to remain suspended , केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जंतर मंतर क्षेत्र में गुरुवार शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक 8 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, जंतर मंतर के 1.5 किलोमीटर दायरे में सभी प्रकार की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं (सभी तकनीकों सहित) को बंद रखा जाएगा।
यह आदेश दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अपराध को भड़काने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस फैसले को केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी प्राप्त है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे लगातार प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है। पिछले कुछ दिनों में जंतर मंतर क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार तनावपूर्ण स्थिति बनी रही है। आदेश अंडर सेक्रेटरी महेंद्र विक्रम सिंह द्वारा जारी किया गया है और दिल्ली पुलिस आयुक्त को लागू करने के लिए भेजा गया है।
आदेशानुसार, इस दौरान क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे प्रदर्शनकारियों, मीडिया और आम लोगों की संचार व्यवस्था प्रभावित होगी। अभी तक इस बंदी के दौरान कोई नया बयान या प्रतिक्रिया जारी नहीं हुई है।
कनॉट प्लेस में भी कराई जा चुके हैं प्रतिष्ठान
न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के निर्देश पर यह एडवाइजरी जारी की है। एसोसिएशन ने व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से पूर्ण सहयोग की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की संपत्ति क्षति या जनहानि से बचा जा सके।