शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, संसद में चर्चा... राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं पांच बड़ी मांगें

1000267570

Education Minister's resignation, discussion in Parliament...

नई दिल्ली। Education Minister's resignation, discussion in Parliament... नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन और फिर बीते सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी दिल्ली धरने, प्रदर्शन और हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियों की गवाह बनी।

पूरे मामले को ऐसे समझिए कि सड़क से शुरू हुआ यह छात्र आंदोलन अब सत्ता और विपक्ष के बीच सीधे सियासी युद्ध में बदल चुका है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रिहा होते ही केंद्र सरकार के सामने 5 तीखी मांगें रख दी हैं।

Rahul Gandhi (4)

विपक्ष ने पीएम आवास घेरा और गिरफ्तारी

बता दें कि इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास (लोक कल्याण मार्ग) के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन और धरना दिया।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया।

Rahul Gandhi (1)

रात 9 बजे दोनों भाई-बहनों की रिहाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रियंका से मिलने थाने पहुंचीं। बाद में रात करीब 9 बजे दोनों भाई-बहनों को रिहा कर दिया गया।

राहुल की 5 बड़ी मांग क्या-क्या?

विरोध प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए नेता प्रतिपक्ष ने रिहाई के साथ ही सरकार के सामने पांच बड़ी मांगे रख दी।

  • इस्तीफे की मांग- गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।
  • पुलिस पर कार्रवाई और केस वापसी- सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो और छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं।
  • माफीनामे की मांग- छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री देश से माफी मांगें।
  • संसद में चर्चा- इस पूरे मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में तुरंत चर्चा कराई जाए।
  • शिक्षा प्रणाली में सुधार- जल्द से जल्द परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था में कड़े और जरूरी सुधार किए जाएं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल

इसके अलावा राहुल गांधी ने सराकर से तीखे सवाल भी पूछे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था क्यों चरमरा रही है? बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? भारत में पढ़ाई इतनी महंगी क्यों है कि परिवारों को अपना सब कुछ दांव पर लगाना पड़ता है? ये बिल्कुल जायज सवाल हैं और इन्हें पूछना कोई गलत बात नहीं है।

सरकार का पलटावार- 'सहानुभूति नहीं, राजनीति कर रही है कांग्रेस'

हालांकि राहुल गांधी के इन आरोपों पर केंद्र ने भी सख्त तरीके से पलटवार किया। पीएमओ (PMO) राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर राहुल गांधी से बात की। उन्होंने बाद में आरोप लगाया कि राहुल अपनी बात से मुकर रहे हैं। पहले वे संसद में चर्चा चाहते थे, लेकिन अब इस्तीफा मांग रहे हैं। यह एक वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हमला

दूसरी ओर शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब सरकार संसद में पूरी चर्चा के लिए तैयार है, तब भी कांग्रेस समाधान निकालने के बजाय सिर्फ राजनीतिक ड्रामा और हंगामा कर रही है। उनका मकसद छात्रों की मदद करना नहीं, बल्कि सुर्खियां बटोरना है।