10 फीट लंबे किंग कोबरा को महिला ने यूं दबोचा; वीडियो सामने आया तो देख लोग भी हैरान, बोले- किंग के खौफ का तो जुलूस ही निकाल दिया

Bihar Woman Rescue 10 Feet King Cobra Snake Viral Video

Bihar Woman Rescue 10 Feet King Cobra Snake Viral Video

King Cobra Snake Rescue: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के विशाहा इलाके का है. जहां एक 10 फीट लंबे किंग कोबरा के निकलने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि इस जहरीले किंग कोबरा ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. वहीं मौके पर पहुंची एक महिला ने किंग कोबरा को जिस तरह से काबू किया. उसकी बेहद चर्चा हो रही है. महिला ने किंग कोबरा को ऐसे दबोच रखा है कि जिसे देख आप भी हैरान रह जायेंगे.

यह पढ़ें- खौफनाक कहानी: सेक्स के बाद पार्टनर को मारकर खा जाती है वो... वजह जान चौंक जाएंगे आप

कंधे पर रखे, एक हाथ से मुंह दबा रखा

यह महिला एक प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर बताई जा रही है जो सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं और सुरक्षित तरीके से किंग कोबरा का रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे दूर जंगल में जाकर छोड़ दिया. जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखता है कि महिला ने किंग कोबरा को पकड़कर रखा है. वह किंग कोबरा को बड़े आराम से कंधे पर रखे हुए है और एक हाथ से उसका मुंह कसकर दाब रखा है. इस बीच वहां मौके पर देखने वाले लोग इकट्ठा हो रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर महिला के अंदाज को देख लोगों ने कहा कि 'किंग के खौफ का तो जुलूस ही निकाल दिया.'

आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे सांप

बरसात का समय है और बारिश व बाढ़ के चलते जहरीले सांप और अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं. इन दिनों सर्प दंश के मामले भी बढ़ जाते हैं और कई लोगों की जान चली जाती है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि लोग स्वयं सांप पकड़ने की कोशिश न करें. अगर किसी के घर में या आसपास कोई सांप निकलता है वह इसकी सूचना वन विभाग को दें या फिर किसी प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर से उसे रेस्क्यू कराएं.

किंग कोबरा के बारे में जानिए

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप माना जाता है, जिसकी लंबाई अधिकतम 18 फीट तक हो सकती है. यह मुख्य रूप से भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और घने जंगलों में पाया जाता है. किंग कोबरा की खास बात यह है कि यह अन्य सांपों का भी शिकार करता है. खतरा महसूस होने पर यह अपना फन फैलाकर फुफकारता है, इसकी तेज फुंकार साफ सुनी जा सकती है और उस वक्त यह खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश करता है. इसका ज़हर बेहद शक्तिशाली होता है, जिससे जान जाने में ज्यादा समय नहीं लगता. हालाँकि आमतौर पर यह बिना उकसावे के इंसानों पर हमला नहीं करता और खतरा महसूस होने पर ही आक्रामक होता है.

 

बिहार में गजब! शराब तस्करी में घोड़ा गिरफ्तार; सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शराब लादे मिला, पुलिस पकड़कर सीधा थाने ले आई