BREAKING

दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मारी गोली; स्कूटी पर जाते हुए बहस हुई और कर दी हत्या, घटना के बाद मौके से हुआ फरार

Delhi Police Constable Kills Wife On Road Crime News

Delhi Police Constable Kills Wife On Road Crime News

Delhi Constable Kills Wife: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि आसपास से गुजर रहे लोगों ने मौके पर रूककर पुलिस को इसकी सूचना दी और पीड़िता को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के साथ आगामी कार्रवाई कर रही है.

सड़क पर बहस के बाद हत्या करने का आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी कॉन्स्टेबल कल्याणपुरी इलाके में अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर जा रहा था, तभी अचानक दोनों के बीच बहस हो गई. दोनों के बीच कहासुनी इतनी तेज हो गई कि इसी बीच कॉन्स्टेबल ने अपने पास मौजूद पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी. जिसके बाद पत्नी वहीं गिर गई और कॉन्स्टेबल मौके से फरार हो गया. बताया यह भी जा रहा है कि कॉन्स्टेबल ने जिस दिन पत्नी की हत्या की, उस दिन उसका जन्मदिन भी था. पति ने जन्मदिन भी उसे मौत का तोहफा दे दिया.

5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 3 शूटर अरेस्ट; दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शूटरों का नेटवर्क विदेश तक फैला, पास से मिले हथियार

आरोपी कॉन्स्टेबल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

फिलहाल इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस की एक टीम सुबह आरोपी कॉन्स्टेबल के घर पहुंची. आसपास के लोगों से भी पूछताक्ष की गई. आरोप है कि कॉन्स्टेबल हत्या में सर्विस पिस्टल का प्रयोग किया. बताया जा रहा है कि आरोपी कॉन्स्टेबल इस समय ईस्ट दिल्ली पुलिस के अंतर्गत एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड AATS में तैनात था. वह दिल्ली पुलिस की अलग-अलग इकाई में तैनात रह चुका है.