अंबाला मेयर अक्षिता सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज में नई जिम्मेदारी, बनीं हरियाणा उपाध्यक्ष
- By Gaurav --
- Monday, 13 Jul, 2026
Ambala Mayor Akshita Saini Appointed
अंबाला: अंबाला शहर नगर निगम की महापौर अक्षिता सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उन्हें अंबाला प्रभारी नियुक्त करने के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का उपाध्यक्ष भी नामित किया है।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि अक्षिता सैनी का अनुभव, सक्रिय नेतृत्व और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उनका मानना है कि उनके मार्गदर्शन में समाज के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अक्षिता सैनी ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी तथा समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल अंबाला ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों और समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी।