BREAKING

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी ने किया लोकार्पण, आज से आम जनता के लिए खुला मार्ग

1000260868

Lucknow-Kanpur Expressway Inauguration: Rajnath Singh, Nitin Gadkari

उन्नाव। Lucknow-Kanpur Expressway Inauguration: सोमवार को दोपहर 3.40 बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री ने पड़री खुर्द ग्राम पंचायत के मजरे झाऊ खेड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तीनों ने फीता काटकर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। फीता काटने के साथ ही जनपद के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।  इसके बाद सभी लोग वाया एक्सप्रेसवे सड़क से अपने वाहनों व फ्लीट के साथ वापस लखनऊ लौट गए।

एआई जैसी उत्कृष्ट निर्माण तकनीकी से चर्चा में चल रहे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने के लिए व्याकुल आम जनमानस को समर्पित कर दिया गया है। सोमवार को दोपहर 3.40 बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से एक्सप्रेसवे पर फीता काटा। लोकार्पण होते ही 14 जुलाई की सुबह से यह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

उन्नाव में पड़री खुर्द ग्राम पंचायत के मजरे झाऊ खेड़ा में एनएचएआइ की संरक्षित पांच बीघा जमीन पर यह कार्यक्रम हुआ। यहां तीन हेलीपैड बनाए गए थे। यहां पर मंत्रियों द्वारा फीता काटने की कार्रवाई के साथ जनपद के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके बाद सभी लोग वाया एक्सप्रेसवे सड़क अपने वाहनों व फ्लीट के साथ वापस लखनऊ लौट गए। जहां लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित सैनिक स्कूल के पास एक्सप्रेसवे का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद यहां तय जनसभा कार्यक्रम में मंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल जनता को भी संबोधित करेंगे।