राष्ट्रपति पुतिन इस तारीख को भारत आएंगे; शेड्यूल का ऐलान, रूस-यूक्रेन के बीच महायुद्ध के बाद यह पहला दौरा, अमेरिका तक मची हलचल!
Russian President Putin Will Come India On 4 Dec Schedule Announced
President Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत में होंगे। पुतिन के भारत दौरे को लेकर आधिकारिक तौर से शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर 2025 को भारत आएंगे। वह 5 दिसंबर तक भारत की 2 दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। पुतिन 23वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए भारत आ रहे हैं। पुतिन की इस यात्रा को लेकर भारत और रूस दोनों ही पक्ष बेहद उत्साहित हैं और तैयारियां ज़ोरों-शोरों पर हैं।
भारत का सबसे भरोसेमंद दोस्त है रूस
मालूम रहे कि भारत और रूस के बीच बहुत ही खास रणनीतिक साझेदारी है और लंबे समय के मजबूत आपसी संबंध हैं। रूस, भारत के सबसे भरोसेमंद दोस्त देशों में से एक रहा है। साथ ही पीएम मोदी और पुतिन व्यक्तिगत तौर पर भी अच्छे दोस्त हैं। माना जा रहा है कि पुतिन की इस यात्रा से रूस और भारत के संबंध और मजबूत होंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच भारत और रूस के द्विपक्षीय मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और कुछ अहम समझौतों पर मुहर लग सकती है। खासकर रक्षा स्तर और रूसी तेल के मुद्दे पर होने वाली बातचीत पर सबकी नजर है।
यूक्रेन से युद्ध के बाद यह पहला दौरा
गौर करने वाली बात ये भी है कि, यूक्रेन के साथ महायुद्ध (Russia-Ukraine War) शुरू होने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। इसके साथ ही पुतिन की भारत यात्रा ऐसे समय पर तय की गई है, जब अमेरिका ने हाल ही के दिनों में रूस के चलते ही भारत को निशाने पर लिया है और टैरिफ थोपा। पुतिन का भारत दौरा उस लिहाज से भी अहम है, जिसमें पश्चिम के विपरीत एशिया के देशों को साथ आने और मजबूत रणनीति पर काम करने को कहा जा रहा है।
आखिरी बार 2021 में भारत आए थे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब करीब 4 साल बाद फिर से भारत आ रहे हैं। वह आखिरी बार साल 2021 में भारत के दौरे पर आए थे। यह मौका था भारत-रूस के बीच आख़िरी वार्षिक समिट का। यह समित नई दिल्ली में छह दिसंबर 2021 को हुआ था, तब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत आकर इसमें शामिल हुए थे। इसके बाद पुतिन 2023 को भारत में हुए जी-20 सम्मेलन में आना था लेकिन इसके के लिए वह नहीं आए थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 2024 में 2 बार रूस का दौरा किया था।
पीएम मोदी 22 अक्तूबर 2024 को दो दिनों के लिए रूस दौरे पर गए थे और रूस की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत की थी। इस दौरान पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाक़ात हुई थी। वहीं इस साल पहली दफा पीएम मोदी 8 जुलाई को 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय मॉस्को दौरे पर पहुंचे थे। वह फ़रवरी, 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली बार मॉस्को के दौरे पर थे। यानि उन्होंने यूक्रेन जंग के बाद पहली बार रूस का दौरा किया था।
पीएम मोदी के मॉस्को पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। वहीं, क्रेमलिन में पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर का आयोजन भी किया था। इसी के साथ पुतिन ने PM मोदी को अपने गोल्फ कार्ट में बिठाया। इस दौरान पुतिन खुद ड्राइव करते दिखे। इसके बाद वे उन्हें अपने अस्तबल भी ले गए। इसी के साथ पीएम मोदी को रूस का सबसे बड़ा सम्मान भी दिया गया था।