11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया

1900 Boys Applied For Marriage With 11 Girls In Rajasthan
Girls Boys Marriage Applications: आज के दौर में शादी को लेकर भी काफी जद्दोजहद है। कई लड़के ऐसे हैं जिनकी शादी ही नहीं हो रही तो वहीं कई लड़कियां भी ऐसी हैं जिन्हें योग्य लड़के नहीं मिल रहे। खैर इस बीच राजस्थान में 11 लड़कियों की शादी बेहद चर्चा में बनी हुई है। दरअसल यहां इन लड़कियों की शादी के लिए लड़को से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन आने के बाद जो लड़के चयनित हुए। उन 11 लड़कों की शादी इन 11 लड़कियों से कराई गई।
11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन 11 लड़कियों की शादी का जिम्मा राजस्थान सरकार ने उठाया। इन 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन आया। जिनके चयन के लिए बाद में इंटरव्यू हुए। सरकार ने लड़कों के घर और रोजगार को देखा। उनके बारे में सब कुछ मालूम किया गया। इसके बाद चयनित लड़कों को लेकर लड़कियों से राय ली गई और उनकी सहमति के बाद रिश्ता तय किया गया। वहीं पिछले शुक्रवार को राज्य महिला सदन में 11 लड़कियों की चयनित हुए 11 लड़कों से शादी करा दी गई।
इस सामूहिक शादी कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे और सभी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। सरकार ने बताया कि इन सभी लड़कियों का सरकार ने विवाह कराने का का जिम्मा लिया था। बेटियों की शादी के लिए योग्य युवकों का आवेदन मांगा गया था। आवेदन के बाद 11 लड़कियों के लिए छह युवक जयपुर जिले से चयनित हुए। इनके अलावा एक-एक झुंझुनूं, बारां और कोटा से और दो युवक डीडवाना-कुचामन जिले से हैं।