India SGF concludes adventure camp in Manali, outlines team formation in Himachal

India SGF का मनाली में साहसिक शिविर संपन्न, हिमाचल में टीम गठन की रूपरेखा तैयार

yio8

India SGF concludes adventure camp in Manali, outlines team formation in Himachal

मनाली स्थित Smile Adventure Camp में 8 से 12 फरवरी तक वयस्कों के लिए साहसिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन India SGF द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से आए वयस्क प्रतिभागियों के साथ संगठन की 30 सदस्यीय परिषद ने भाग लिया।

शिविर के दौरान हिमाचल प्रदेश में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। परिषद ने निर्णय लिया कि प्रदेश में टीम गठन की औपचारिक घोषणा आगामी तीन माह बाद शिमला में की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य अध्यक्ष न्यायमूर्ति कल्पेश झावेरी, कार्यकारी अध्यक्ष एम. ए. के. मेक्की, महासचिव सीमा राठी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. सैयद एम. एच. किरमानी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि India SGF एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो वर्ष 1959 से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है। संगठन को International SGF से संबद्धता प्राप्त है और इसके नेटवर्क की उपस्थिति 211 देशों तक फैली हुई है। युवाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें सकारात्मक दिशा देने का कार्य संगठन निरंतर कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए Devdarshan Media Group की प्रबंध निदेशक एवं हिमाचल राज्य महिला पत्रकार संघ की अध्यक्ष लवलीन थरमाणी को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति बनी। लवलीन थरमाणी विशेष रूप से बैठक एवं शिविर में उपस्थित रहीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने संगठन के नियमों के अनुसार शपथ भी ग्रहण की।

इस अवसर पर लवलीन थरमाणी के कर कमलों द्वारा India SGF की टी-शर्ट तथा महिला क्रिकेट टीम की कैप का भी लोकार्पण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हिमाचल आगमन पर स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि प्रदेश में शीघ्र टीम गठन कर वयस्क युवक-युवतियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

समापन समारोह में सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत प्रतिभागियों ने अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। Smile Adventure Camp के प्रबंधक एवं India SGF के सदस्य सुमित ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।