India Alert Over Iran War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत में हिंसा का अलर्ट; केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को चेतावनी दी

ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत में हिंसा का अलर्ट; केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को चेतावनी दी, सोशल मीडिया पर 24 घंटे पहरा

India High Alert Over US-Iran War And Killing Supreme Leader Ali Khamenei

India High Alert Over US-Iran War And Killing Supreme Leader Ali Khamenei

India High Alert Over Iran War: 'अमेरिका-इजरायल' के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद दुनिया के कई हिस्सों में जहां विरोधी जश्न मनाते दिख रहे हैं तो वहीं खामेनेई के समर्थक भारी शोक और मातम में डूबे हुए देखे जा रहे हैं। खामेनेई को शिया मुस्लिम वर्ल्ड का सबसे बड़ा और प्रमुख धार्मिक नेता माना जाता था। शिया मुस्लिम समुदाय खामेनेई को बड़े पैमाने पर फॉलो करता रहा है।

यही वजह है कि अब खामेनेई की मौत के बाद सिर्फ दुनिया के तमाम हिस्सों में ही नहीं बल्कि भारत में भी शिया बहुल लखनऊ से जम्मू-कश्मीर तक खामेनेई समर्थकों में मातम का माहौल है और वे सड़कों पर उतरकर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ भारी प्रदर्शन कर रहे हैं। खामेनेई की हत्या किए जाने से शिया मुसलमानों में तेज गुस्सा है। वे 'अमेरिका-इजरायल' मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। वहीं इस सब स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और देश की शीर्ष खुफिया सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर भारत में संभावित हिंसा के खिलाफ चेतावनी दी है। जिसमें कहा गया है कि ईरान के खिलाफ किए गए इज़राइल-अमेरिका के हमले के बाद भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में आसमाजिक तत्व गंभीर हिंसा भड़का सकते हैं। जिससे बड़े पैमाने पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने के साथ सार्वजनिक नुकसान की स्थिति बन सकती है। गृह मंत्रालय ने राज्यों से 'भड़काऊ भाषण देने वाले ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों' की पहचान करने को कहा है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान दूतावास की सुरक्षा कड़ी

देश की राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिका, इजरायल और ईरान के दूतावासों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आसपास प्रदर्शन पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। क्योंकि यह इनपुट मिला है कि कुछ संगठित गुट और असामाजिक तत्व दिल्ली में इकट्ठा होकर अमेरिका-इजरायल और ईरान दूतावास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में भीड़ को भड़का कर हिंसक स्थिति पैदा कर सकते हैं। इसलिए खतरे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने आपस में बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए इन तीनों देशों के दूतावासों की सुरक्षा व्यवस्था को कई गुना बढ़ा दिया है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सोशल मीडिया पर 24 घंटे का पहरा

आजकल दंगे सड़कों से पहले सोशल मीडिया पर भड़कते हैं। इसे देखते हुए साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियों को सोशल मीडिया (X,, Facebook, WhatsApp ग्रुप्स) पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। किसी भी भ्रामक संदेश, भड़काऊ वीडियो या विरोध प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटाने वाली पोस्ट को तुरंत ब्लॉक कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पाकिस्तान में अमेरिका दूतावास पर हमला, कईयों की मौत

पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची में बीते रविवार को भीड़ द्वारा अमेरिकी दूतावास पर हमला बोला गया था। ईरान पर अमेरिकी हमले और उसमें मारे गए खामेनेई की मौत से प्रदर्शनकारी आक्रोश में आ गए थे। जिसके बाद अमेरिकी दूतावास में आग लगाई गई और तोफोड़ की गई। अमेरिकी दूतावास पर हमले के बाद अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली भी चलाई। वहीं पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों ने भी कार्रवाई की। जिसमें कई प्रदर्शनकारी गोली का शिकार हुए और उनकी मौत हो गई। उधर इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बुलडोजर से हमला किया गया। इस बीच गोलियां भी चलीं।

पाकिस्तान का वीडियो

 

अली खामेनेई के बारे में

अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक साधारण मौलवी से सुप्रीम लीडर बनने तक का सफर तय किया। इसके साथ ही खामेनेई शिया मुस्लिम वर्ल्ड के सबसे बड़े नेता बने. खामेनेई ने 36 सालों तक ईरान की सत्ता संभाली। ईरान का सुप्रीम लीडर बनने से पहले वो देश के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री के पद पर भी रहे थे। एक आम मौलवी से सुप्रीम लीडर बनने तक का सफर खामेनेई के लिए आसान नहीं था। ईरान में महिलाओं पर पाबंदियों को लेकर खामेनेई का उनके ही देश में विरोध भी हुआ। महिलाओं ने खामेनेई को क्रूर शासक बताते हुए उनकी तस्वीरों को सिगरेट से आग लगाई और खामेनेई शासन को देश से उखाड़ फेंकने की बात कही थी।

India High Alert Over US-Iran War And Killing Supreme Leader Ali Khamenei