भारत ने श्रीलंका को आपूर्ति की गई वस्तुओं की दी जानकारी, क्रेडिट लाइन के तहत वाटर कैनन वाहन देने का किया खंडन
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

भारत ने श्रीलंका को आपूर्ति की गई वस्तुओं की दी जानकारी, क्रेडिट लाइन के तहत वाटर कैनन वाहन देने का किया खंडन

भारत ने श्रीलंका को आपूर्ति की गई वस्तुओं की दी जानकारी

भारत ने श्रीलंका को आपूर्ति की गई वस्तुओं की दी जानकारी, क्रेडिट लाइन के तहत वाटर कैनन वाहन देने का

कोलंबो: भारत ने शनिवार को मीडिया में आई उन खबरों को 'तथ्यात्मक रूप से गलत' बताते हुए खारिज किया, जिसमें अपनी एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के तहत नयी दिल्ली द्वारा श्रीलंका को पानी की बौछार करने वाले वाहन की आपूर्ति करने का दावा किया गया था।

भारतीय उच्चायोग ने दोहराया कि ऋण सुविधा का उद्देश्य संकट के समय में श्रीलंका के नागरिकों के लिए भोजन, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की मदद उपलब्ध कराना है।

उच्चायोग ने यहां एक ट्वीट में कहा, ''ये खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। भारत द्वारा दी गई क्रेडिट लाइन के तहत पानी की बौछार करने वाले वाहनों की कोई आपूर्ति नहीं की गई।''

उच्चायोग ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें भारत द्वारा श्रीलंका को एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के तहत आपूर्ति की गई वस्तुओं का विवरण साझा किया गया।