पैतृक गांव उत्तराखंड के पंचूर में CM Yogi Adityanath ने बच्चों को दुलारा, बोले-हम भी तुम्हारे दादा
BREAKING
पुलिस ने अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले तीन शातिर आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया काबू बुलडोजर के ऊपर भरभराकर गिरी बिल्डिंग; हादसे का LIVE वीडियो भयानक, यूपी में बुलडोजर एक्शन के दौरान हुआ बड़ा हादसा मानव रचना में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख किया मानव रचना में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख किया BJP की रितू तावड़े होंगी मुंबई की नई मेयर; कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, अब बनेंगी BMC की बॉस, सस्पेंस खत्म हुआ

पैतृक गांव उत्तराखंड के पंचूर में CM Yogi Adityanath ने बच्चों को दुलारा, बोले-हम भी तुम्हारे दादा

CM Yogi Adityanath on Native Village Visit

CM Yogi Adityanath on Native Village Visit

CM Yogi Adityanath on Native Village Visit: उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उन्होंने अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों का हालचाल जाना और बच्चों को दुलार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बालप्रेम उमड़ आया।

उन्होंने गांव के बच्चों पर अपना स्नेह बरसाया, उनसे देर तक बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी। सीएम योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे प्रेम से खिलाया। बच्चों ने भी सहज भाव से मुख्यमंत्री से बातचीत की। इस दौरान, गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने परिजनों से भी मिले, सभी का कुशलक्षेम जाना। सीएम योगी की विनम्रता, सरलता व सहजता देखकर स्थानीय लोग भी भाव-विभोर हो गए। इसके बाद अपने गांव में भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और परिचितों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दुलार किया।

भ्रमण के दौरान मार्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बच्चे ने फूल भेंट किया तो उन्होंने मासूम को खाने का सामान दिया। बच्चे ने वह सामान वहां खड़े अपने दादा को दे दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए प्यार भरे शब्दों में बच्चे से कहा, ‘हम भी तेरे दादा लगते हैं।’ गांव में भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को गांव में रहने और खेतीबाड़ी करने के लिए प्रेरित किया।

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। शुक्रवार को उन्होंने और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित बिथ्याणी में जनता इंटर कॉलेज के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया था। इस मौके पर सीएम योगी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए कहा था कि भारत की शिक्षा व्यवस्था आज एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। यह नीति विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने की बजाय उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाने पर केंद्रित है।