In Asian Games 2023 India Won 100 Gold Medal Create History

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीते 100 मेडल

In Asian Games India Won 100 Gold Medal Create History

In Asian Games 2023 India Won 100 Gold Medal Create History

Asian Games 2023- एशियाई खेल 2023 में भारतीय एथलीटों ने इतिहास रच दिया और भारत ने 100 पदक जीते। खेलों के इतिहास में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने पहली बार 100 पदक का आंकड़ा छुआ है। महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत को 100वां पदक दिलाया। इससे पहले 2018 में सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे। शुक्रवार को भारत ने एक गोल्ड समेत 9 मेडल जीते। पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। तीरंदाजी में एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीता। पुरुष टीम ने ब्रिज में रजत और महिला टीम ने सेपकटकारा में कांस्य पदक जीता। 

एशियाई खेल : एथलेटिक्स, स्क्वैश और तीरंदाजी में पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्या 81 तक पहुंची

उन्होंने कुश्ती में 3 कांस्य पदक और बैडमिंटन में एक कांस्य पदक जीता। शनिवार को तीरंदाजी में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। दोनों पदक तीरंदाजी में आये। ज्योति सुरेखा और ओजस ने महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक वर्मा को रजत पदक मिला। जबकि अदिति स्वामी को कांस्य पदक मिला। भारत ने अब तक 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक जीते हैं।

आज 3 मेडल और तय हो गए है। कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में ईरान से भिड़ेगी। महिला टीम ने गोल्ड पर कब्जा कर लिया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ताइवान को हराकर भारत को 100वां पदक दिलाया। इसमें 25 स्वर्ण भी शामिल हैं। इसके अलावा भारत ने अब तक 35 रजत और 40 कांस्य पदक जीते हैं। महिला टीम ने रोमांचक फाइनल में ताइवान को 26-25 से हराया। आज पुरुष कबड्डी टीम भी गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी। इसके अलावा पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण मुकाबला भी अफगानिस्तान से होगा। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीत चुकी है। 

प्रणय सेमीफाइनल में, 1982 के बाद बैडमिंटन में भारत का पहला पुरुष एकल पदक पक्का

बैडमिंटन में गोल्ड की उम्मीद
पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा. भारतीय टीम स्वर्ण पदक की दावेदार है. महिला टीम पहले ही गोल्ड पर कब्जा कर चुकी है. भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार खेल के इतिहास में प्रवेश कर रही है। इसके अलावा बैडमिंटन पुरुष युगल फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी अपना दमखम दिखाएगी। खेलों के इतिहास में पहली बार भारत पुरुष युगल फाइनल में पहुंचने में सफल हुआ है। इसके अलावा कुश्ती और महिला हॉकी में भी पदक की उम्मीद है। कांस्य पदक के मुकाबले में हॉकी टीम का सामना जापान से होगा।