मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर में लगाएं ये 3 पौधे

मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर में लगाएं ये 3 पौधे

मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर में लगाएं ये 3 पौधे

मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर में लगाएं ये 3 पौधे

बरसात के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियां बहुत तेज़ी से बढ़ती है। जिसकी वजह है जगह-जगह पानी भरना और इन मच्छरों के काटने से स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैलती हैं, जो कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए लोग मच्छरदानी, क्रीम, स्प्रे जैसी चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिनकी मदद से आप मच्छरों से निजात पा सकते हैं। तो आइए आज ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं। 

घर के आस-पास पानी और गंदगी जमा हो तो मच्छर आकर्षित होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी पौधे हैं जिनको घर के बाहर, आंगन या फिर बालकनी में रखने से मच्छर दूर रहते हैं। इन पौधों को लगाने के दो फायदे हैं- एक इससे मच्छर तो भाग ही जाएंगे तो दूसरा यह कि इससे आपका घर खूबसूरत भी लगेगा।

तुलसी का पौधा

यह एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर घर में आपको मिल ही जाएगा। यह धार्मिक महत्व रखने के साथ ही वातावरण को भी शुद्ध करता है और कई सारी बीमारियों को भी ठीक करने में फायदेमंद होता है। यहां तक कि ये पौधा मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए काफी यूजफुल है। घर के बाहर, दरवाजे के पास या खिड़की पर इसे लगाने से तुलसी की महक से मच्छर दूर रहते हैं। साथ ही मच्छर के काटने पर ही भी इसके इस्तेमाल से फायदा मिलता है।

नीम का पौधा

मच्छर, मक्खी और दूसरी तरह के कीड़ों को दूर करने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी लाभदायक होता है। तो अगर आपके घर में गार्डन है तो वहां नीम का पेड़ लगाएं यकीन मानिए मच्छर आसपास भी नहीं भटकेंगे।

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर का फूल भी मच्छरों को दूर करने में मदद करता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू बेहद अच्छी लगती है। इस पौधे को आप गमले में भी लगा सकते हैं।