मुरादाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद की आत्महत्या; संतान न होने से था तनाव

मुरादाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद की आत्महत्या; संतान न होने से था तनाव

Husband Killed Wife Moradabad

Husband Killed Wife Moradabad

Husband Killed Wife Moradabad: यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुधवार दोपहर शादी के 9 साल बाद भी बच्चा न होने से नाराज एक युवक ने चाकू से गर्दन पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद भी अपने शरीर पर चाकू से हमला कर लिया। दोनों जंगल में एक-दूसरे से 15 मीटर के दूरी पर मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मझोला पुलिस को सूचना मिली कि काशीराम कालोनी के जंगल में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची तो एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर और छानबीन की तो जहां युवक घायलावस्था में मिला था उससे करीब 15 मीटर की दूरी पर एक महिला का शव पड़ा था, उसके गले पर धारदार हथियार के हमले के निशान मिले। कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक नंबर की मदद से पड़ताल की तो युवक की पहचान सिविल लाइंस के नयागांव पीएसी रहने वाले 32 वर्षीय विनोद के रूप में हुई। बाद में कहानी भी स्पष्ट हो गई।

संतान न होने के कारण दोनों में था विवाद

पता चला कि जो महिला मृत अवस्था में मिली है वह विनोद की पत्नी ममता है। विनोद के परिजनों ने बताया कि 9 साल पहले दोनों के शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। बुधवार को दोपहर तक विनोद घर पर होली खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी ममता को लेकर खुशी-खुशी बाइक पर हरथला सोनकपुर स्थित ससुराल के लिए निकला था। इसके बाद सोकनपुर पुल से नीचे काशीराम कालोनी के जंगल में दोनों इस हालत में मिले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संतान न होने के कारण दंपति के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में विनोद ने पहले चाकू से हमला कर पत्नी ममता की हत्या कर दी। बाद में खुद के पेट में भी चाकू से हमला कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हत्या के बाद आत्महत्या का मामला

इस संबंध में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला क्षेत्र में युवक और महिला की मौत हुई है। प्रथम दृष्यता हत्या के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।