हाईटेक जासूसी: पटना में पति ने 'चप्पल' में लगाया GPS, प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी
Husband Installs GPS in 'Slipper' in Patna
Hi-Tech Espionage, बिहार के पटना में फुलवारीशरीफ शहर के एकता नगर में शनिवार की शाम एक फिल्मी अंदाज वाला मामला सामने आया। एक पति ने अपनी पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चुपके से जीपीएस का सहारा लिया और प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।
पति को पहले से ही पत्नी पर शक था। उसने पत्नी के चप्पल व घर में जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम डिवाइस) लगा दिया। शनिवार को जब वह काम पर निकला, तो मोबाइल के जरिए लगातार लोकेशन ट्रैक करता रहा।
घर पहुंचते ही पति के उड़े होश
कुछ देर बाद लोकेशन संदिग्ध लगी, तो वह अचानक घर पहुंच गया। घर का दरवाजा खुलते ही पति के होश उड़ गए। पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और मामला दो पक्षों में बंट गया—कुछ लोग पति के समर्थन में तो कुछ पत्नी और उसके प्रेमी के पक्ष में नजर आए। हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई।
पुलिस ने शांत कराया मामला
आरोप है कि पति ने गुस्से में प्रेमी से लाइसेंसी पिस्तौल और सोने की चेन छीन ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में देर रात तक ड्रामा चलता रहा।
आखिरकार पुलिस की समझाने के बाद पति-पत्नी और प्रेमी के बीच समझौता हो गया। तीनों ने लिखित में दिया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बाद आधी रात को सभी को छोड़ दिया गया।