तिगांव के गांव घरौंडा में विशाल मां भगवती जागरण 7 दिसंबर को
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

तिगांव के गांव घरौंडा में विशाल मां भगवती जागरण 7 दिसंबर को

Huge Maa Bhagwati Jagran

Huge Maa Bhagwati Jagran

8 दिसंबर को विशाल भंडारा का किया जाएगा आयोजन

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Huge Maa Bhagwati Jagran: तिगांव के गांव घरौंडा में हर वर्ष की भांति इस बार भी 7 दिसंबर को विशाल मां भगवती का जागरण किया जाएगा। इसे लेकर एक बडा पांडाल सजाया जा रहा है। जहां 8 दिसंबर को मांता के जागरण के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

कथा व जागरण पार्टी के आयोजक गौ रक्षा संघर्ष सेवा समिति हरियाणा एवं एस्कार्ट्स कबोटा कान्ट्रेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि मां की असीम कृपा से इस भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई मंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि गांव के लोगों का इस जागरण में भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने मां के भक्तों से अपील की है कि वे माता के जगरण व विशाल भंडारा में शामिल होकर प्रसाद अवश्य ग्रहण करें। माता के जागरण के बाद सुबह पांच बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे प्रतिभोज प्रसाद का वितरण होगा।