HSSC CET ग्रुप-D: आवेदन की अंतिम तिथि में 5 दिन बाकी, 3 जुलाई तक करें फाइनल सबमिट
- By Gaurav --
- Monday, 29 Jun, 2026
HSSC CET Group-D: Only 5 Days
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET ग्रुप-D भर्ती के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को रिमाइंडर जारी किया है। आयोग ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक है और पात्र उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन फाइनल सबमिट कर दें।
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ और संभावित तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों और अपलोड किए गए दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करें, क्योंकि किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
HSSC ने अभ्यर्थियों को दी ये सलाह
- आवेदन फॉर्म पूरी सावधानी से भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें।
- फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की दोबारा जांच करें।
- अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें।
आयोग ने कहा कि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतें आने की संभावना रहती है, जिससे आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए समय रहते आवेदन करना ही बेहतर रहेगा।
7.50 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन
आयोग के अनुसार, रविवार तक 7,50,845 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 5,22,019 उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट भी कर चुके हैं। यह जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।
शुल्क जमा करने और करेक्शन की तारीख
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026
- आवेदन में सुधार (Correction Window): 7 से 9 जुलाई 2026
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।