आईडीएफसी फर्जीवाड़ा पंचकूला exlusive तीन आईएएस के बाद अब चौथे आईएएस की बारी।
IDFC fraud (Panchkula) – Exclusive
चंडीगढ़ : IDFC fraud (Panchkula) – Exclusive, सीबीआई ने कि चार्जशीट में खुलासा। करोड़ों रुपए के साथ विदेशी ट्रिप भी मिले।
पंचकुला के आईडीएफसी फर्जीवाड़ा में नए खुलासे होते जा रहे है। सरकार ने पहले ही तीन आईएएस पर करवाई करते हुए सस्पेंड कर चुकी है। हरियाणा सरकार ने पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार और आरके सिंह को तीनों आईएएस को सस्पेंड कर चुकी है। 2000 बेंच के प्रिंसिपल सेक्रेट्री के आईएएस पंकज अग्रवाल फिलहाल वास्तुकला में तैनात थे। मुखिया सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार सीबीआई द्वारा 48 घंटे से अधिक समय से रखे जाने पर उन्हें सस्पेंड माना जाता है। बता दे कि पंकज अग्रवाल को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
* चंडीगढ़ की सीबीआई की चार्जशीट में खुलासा*
अमित दीवान को 1.80 करोड़ कैश, पंचायत अधीक्षक नरेश को 1.15 करोड़, और विदेशी ट्रिप भी मिले।
हरियाणा सरकार के 590 करोड़ मामले में जल्द ही बड़े अधिकारियों की मुश्किल बढ़ सकती है। चार्जशीट के अनुसार अमित दीवान को 1:80 करोड़ नकद पंचकूला उनके निवास में मिले। जबकि पंचायत कल्याण विभाग के अधीक्षक नरेश कुमार को 1:15 करोड़ के इलावा एक फॉरच्यूनर कार गिफ्ट में मिली।नरेश अपनी पत्नी के साथ विदेशी ट्रिप और भारत के अलग अलग कोने घूमने गया। जहां सारा खर्चा आईडीएफसी बैंक के मैनेजर रहे मुखिया आरोपी रिभव ऋषि ने उठाया था।
अमित दीवान को कब कब मिला कैश
तारीख। कैश मिला
21/11/2025 25 लाख
10/12/2025 25 लाख
6/01/2026 50 लाख
12/01/2026 50 लाख
17/01/2026। 30 लाख
सरकारी पैसे की देश विदेश की सैर।
दुबई यात्रा (21 से 24 नवंबर 2025)
आरोपी नरेश दुबई गया। होटल बिल 8 लाख बना।
बैंकॉक मकाऊ (12 से 17 अगस्त 2025) पवन कुमार के साथ इंटरनेशनल ट्रिप फाइव स्टार होटल में स्टे।
पुणे (19 से 22 अगस्त) नरेश वह उसकी पत्नी 3 रात पुणे में रुके और 1:13 लाख रुपए बिल रिभव ने दिया
हैदराबाद से चंडीगढ़ (2 अगस्त को नरेश वे उसकी पत्नी इंडिगो फ्लाइट के 16,700 की टिकट के पैसे विभव ने दिए थे
जेडब्लू मैरिएट जयपुर (8 और 9 मई 2025) नरेश और हरिंदर सिंह मनीष वे रिभव एक साथ रुके।