जीरकपुर में हनीट्रैप का मामला: बुजुर्ग से दो लाख रुपये और कार ठगने के आरोप में एक गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर भेजा गया

जीरकपुर में हनीट्रैप का मामला: बुजुर्ग से दो लाख रुपये और कार ठगने के आरोप में एक गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर भेजा गया

Honey-trap case in Zirakpur

Honey-trap case in Zirakpur

हनीट्रैप में फंसाकर बुजुर्ग से दो लाख रुपये और कार छीनी, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार लिया चार दिन का रिमांड 

महिला ने मिलने के बहाने बुलाया था, सात लोगों ने धमकाकर दिया वारदात को अंजाम; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जीरकपुर (संदीप सिंह बावा) जीरकपुर।  Honey-trap case in Zirakpur, सरकारी दफ्तर से सेवानिवृत्त बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर उसे डरा-धमकाकर दो लाख रुपये और कार छीनने का मामला सामने आया है पुलिस ने मामले में एक को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर गगनदीप कौर नाम की महिला के लगातार संदेश आने लगे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और महिला ने उसे मिलने के लिए जीरकपुर बुलाया। वहां पहुंचने पर वह उसे अपने घर ले गई। शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद महिला का पति लखविंदर सिंह वहां पहुंच गया और महिला के साथ झगड़ा करने का नाटक करने लगा। इसी दौरान कुछ अन्य लोग भी घर में आ गए। सभी ने मिलकर पीड़ित को घेर लिया और उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर डराया। आरोप है कि इसी दौरान पीड़ित से उसका पर्स, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और कार की चाबी ले ली गई।

इसके बाद आरोपी पीड़ित को एटीएम ले गए और उसके खाते से दो लाख रुपये निकलवा लिए। रुपये निकालने के बाद उसे छोड़ दिया गया। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घटना के बाद पीड़ित ने जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन पुरुषों और चार महिलाओं समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि मामले में लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और ठगी की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके। 
एसएचओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।