हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 इंस्पेक्टरों के तबादले, ACB में 6 नई तैनातियां

Major administrative reshuffle in Haryana Police

Major administrative reshuffle in Haryana Police

हरियाणा पुलिस में 23 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में 6 निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
पंचकूला से 5 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है।


Major administrative reshuffle in Haryana Police, तबादला सूची में पंचकूला, गुरुग्राम, हिसार, अंबाला, रोहतक, कैथल, सिरसा, जींद, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि यदि किसी स्थानांतरित अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच लंबित है, तो उसे 15 दिनों के भीतर पूरी कर नई पोस्टिंग के लिए रिलीव किया जाए।
साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरण नीति के तहत किसी अधिकारी की पोस्टिंग उसके गृह जिले में नहीं होगी।
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।