Delhi New EV Policy 2026: दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई ईवी पॉलिसी, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
EV policy to come into effect in Delhi from July 1
नई दिल्ली। Delhi New EV Policy : दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी 2026 लॉन्च हो गई है। इसे 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि ईवी नीति को कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा दिल्ली के लिए बहुत ही बड़ा दिन है। यह नीति 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी। 1 जुलाई से लागू करने का प्रयास हो रहा है। सीएम ने कहा कि पूरे देश में दिल्ली एकमात्र से राज्य है जो ईवी पर सबसे अधिक सब्सिडी अन्य सुविधाएं देता है। ईवी नीति में दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, ग्रामीण सेवा आदि को शामिल किया गया है।
प्रदूषण घटाने पर जोर
ईवी नीति के बारे में जानकारी देते हुए परिवहन आयुक्त निहारिका राय ने बताया कि 2018 में दिल्ली के प्रदूषण पर किये गये अध्ययन के अनुसार व्यावसायिक वाहनों से 33% और 67% प्रदूषण दुपहिया और तिपहिया से माना गया था।