HP Vidhan Sabha Chunav Result 2022

कांगड़ा विधानसभा सीट पर हादसा; मतगणना केंद्र की अचानक छत टूटी, मौके पर मचा हड़कंप

HP Vidhan Sabha Chunav Result 2022

HP Vidhan Sabha Chunav Result 2022

HP Vidhan Sabha Chunav Result 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजें आज घोषित हो रहे हैं| सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है| लेकिन इस बीच कांगड़ा में एक हादसा देखने को मिला है| हालांकि, हादसे में किसी के कोई नुकसान की खबर नहीं है|

बताया जाता है कि, कांगड़ा में मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती चल ही रही थी कि इस बीच अचानक से छत टूट गई| छत का कुछ हिस्सा नीचे आकर गिरा| गनीमत रही कि, मौके पर मौजूद लोग इसकी चपेट में नहीं आए| लेकिन इस हादसे से मौके पर हड़कंप जरुर मच गया और केंद्र पर मौजूद लोग बाहर की ओर भाग खड़े हुए| इस दौरान कुछ देर मतगणना भी रुकी रही| फिलहाल, अब आगे की मतगणना जारी है|

कांगड़ा विधानसभा सीट पर किसकी टक्कर

नजर अगर कांगड़ा विधानसभा सीट पर डालें तो यहां से भाजपा के पवन काजल अपनी बढ़त बनाए हुए हैं| कांग्रेस के सुरेंद्र काकू हार रहे हैं| वहीं, पूरे प्रदेश पर नजर डालें तो कांग्रेस इस बार बहुमत के पार जाकर अपनी सरकार बना रही है| भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ रहा है| अबतक सामने आए आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 29 सीटें जीतते हुए 10 सीटों पर आगे चल रही है| जबकि बीजेपी 16 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 10 सीटों पर आगे चल रही है| इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 3 सीटें गईं हैं|