एअर इंडिया की महिला क्रू मेंबर पर लंदन के बड़े होटल में कैसे हुआ अटैक, सुरक्षा पर उठे कई सवाल
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

एअर इंडिया की महिला क्रू मेंबर पर लंदन के बड़े होटल में कैसे हुआ अटैक, सुरक्षा पर उठे कई सवाल

Air India hostess assaulted

Air India hostess assaulted

नई दिल्ली। Air India hostess assaulted: एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस के साथ लंदन के एक होटल में मारपीट का मामला सामने आया है। एक होटल में एयर होस्टेस के कमरे में एक अज्ञात हमलावर ने बेरहमी से हमला किया।

कमरे में हुई मारपीट 

आरोप है कि एयर होस्टेस के कमरे में अनजान शख्स घुस गया और उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर ने कपड़े के हैंगर से होस्टेस को मारा और फिर उसे फर्श पर घसीटा। गनीमत यह रही कि चीख पुकार मचने से बगल वाले कमरों में मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए आ गए और हमलावर को पकड़ लिया।

एयर इंडिया ने की घटना की पुष्टि

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जो अब मामले की जांच कर रही है। एयरलाइन ने यह भी आश्वासन दिया कि एयर होस्टेस को मनोवैज्ञानिक सहायता मिल रही है और इस बात पर जोर दिया कि वे इस कठिन समय में पूरी तरह से उसके साथ खड़े हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा,

हम अपने सहयोगी और उनकी व्यापक टीम को पेशेवर परामर्श सहित हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हम एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा संचालित एक होटल में घुसपैठ की एक अवैध घटना से बहुत दुखी हैं, जिसने हमारे चालक दल के सदस्यों में से एक को प्रभावित किया। एयर इंडिया स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कानून की पूरी सीमा तक मामले को आगे बढ़ाने और होटल प्रबंधन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम अनुरोध करते हैं कि इसमें शामिल लोगों की गोपनीयता का सम्मान किया जाए।