How To Make Besan Recipes At Home In Rainy Day

Easy Besan Recipe : बारिश के मौसम में घर पर बनाए ये बेसन स्नैक्स, देखें रेसिपी

How To Make Besan Recipes At Home In Rainy Day

How To Make Besan Recipes At Home In Rainy Day

Easy Besan Recipe : बेसन का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है जैसे की इसके आते के साथ हम टेस्टी पकवान और व्यंजन बनाने के अलावा, त्वचा की खूबसूरती के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अब घर की महिलाएं बेसन से कई तरह के नमकीन, सब्जी और मिठाई बनाती हैं। देखा जाए तो बेसन को कई तरह की रेसिपी में इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए ये अब जानते है बारिश में झटपट त्यार होने वाली इस बेसन की रेसिपी के बारे में.....  

Fruit Mint Custard Recipe : गर्मी में फ्रूट खाने का ज्यादा मन करता है तो घर पर बनाएं ये फ्रूट मिंट कस्टर्ड, हेल्दी और यम्मी है, देखें रेसिपी 

बूंदी (How To Make Besan Recipes At Home In Rainy Day) 
बेसन के आटे से आप बूंदी बना सकते हैं। घरों में कढ़ी, लड्डू और रायता बनाने के लिए बूंदी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं बेसन की बूंदी बनाने के आसान तरीके।

Sweet Boondi - Cook With Manali

सामग्री
एक बाउल
2 कप बेसन आटा
पानी आवश्यकतानुसार
सोडा

बूंदी बनाने का तरीका
बूंदी बनाने के लिए आप एक बाउल में बेसन लें। इसमें एक चुटकी सोडा और पानी मिलाएं। सभी को अच्छे से मिला लें, ताकि इसमें गांठ न रहे। इसे 5-7 मिनट के लिए अच्छे से फेंटें, ताकि यह सॉफ्ट हो जाए। जब आटा सॉफ्ट हो जाए, तो तेल गर्म करें और झारा या बूंदी बनाने वाले बर्तन की मदद से बूंदी बनाएं। हर बार आटा फेंटने के बाद ही तेल में बूंदी (बूंदी के लड्डू) डालें। इसे अच्छे से सुनहरा पीला होने तक सेंक लें और टिशू पेपर वाले बर्तन में निकालें, ताकि तेल पेपर में एब्जॉर्ब हो जाए।

भजिया (How To Make Besan Recipes At Home In Rainy Day) 
बेसन से आप स्वादिष्ट भजिया बनाएं। इसे आप केवल प्याज या फिर ढेर सारी भाजी, जैसे कि लाला साग, पालक और पत्ता गोभी से बना सकते हैं।

बेसन आलू भजिया (Besan aloo bhajiya recipe in hindi) रेसिपी बनाने की विधि in  Hindi by Anupama Maheshwari - Cookpad

भजिया बनाने के लिए सामग्री
बेसन
अजवाइन
नमक स्वादानुसार
पानी
साग
तेल
आधा छोटे चम्मच सोडा
बनाने का तरीका
बेसन का भजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, नमक, अजवाइन, सोडा, साग, हरी मिर्च और प्याज लें। इसमें पानी डालते हुए अच्छे से मिक्स करते हुए फेंटे, ताकि यह अच्छे से सॉफ्ट हो जाए। इसे एक्स्ट्रा सॉफ्ट करने के लिए 2-3 चम्मच गर्म तेल भी डाल सकते हैं। भजिया बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें भजिया बनाना शुरू करें। भजिया को अच्छे से सुनहरा होने तक सेंक लें और मनपसंद चटनी (चटनी की रेसिपी) के साथ परोसें।

चीला (How To Make Besan Recipes At Home In Rainy Day) 
बेसन चीला जिसे बेसन पैन केकके नाम से भी जाना जाता है, इसे बनाना बहुत सरल है।

besan bhajiya recipe in hindi

सामग्री
बेसन आटा
स्वादानुसार नमक
तेल
हरी मिर्च
धनिया पत्ती बारीक कटे हुए
बनाने का तरीका
बेसन चीला बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, नमक और धनिया को मिक्स करें और पानी मिलाते हुए चीला के लिए घोल तैयार करें। अब चीला बनाने के लिए गैस पर तवा रखकर उसे गर्म करें और थोड़ा-सा तेल फैलाएं। जब तवा गर्म हो जाए, तो गोल आकार में बेसन का घोल डालें। दोनों तरफ से चीला को अच्छे से सेंक लें और गर्मा-गर्म चटनी और अचार के साथ परोसें।