अगर आपको भी रखना है अपना figure maintain तो रात 8 बजे के बाद इन चीजों का करें सेवन 

अगर आपको भी रखना है अपना figure maintain तो रात 8 बजे के बाद इन चीजों का करें सेवन 

Figure maintain diet

how to maintain figure by eat these food at night

Tips For Figure Maintain: अकसर लड़किया अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान हो जाती है और कसरत करने लग जाती है लेकिन सही प्रकार की Diet लेना जो जरूरी है उसमे अनदेखी कर जाती है। लड़कियों को चाहिए के वे Daily Routine में अपने कसरत से लेकर अपने खाने का भी खास ध्यान रखे जिससे वह अपना फिगर मेन्टेन रख सकती है और ये भी जरूरी है कि रात को समय पर खाना खाये जो की लड़कियों लिए बहुत मायने रखता है। कुछ लड़के-लड़किया तो रात का खाना Skip कर देते है क्योंकि वह नहीं चाहते कि वे ऐसी चीजों का सेवन करे जिससे उनका वजन बढ़ जाये। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स के टिप्स लेकर आए हैं, जिसे आप रात को 8 बजे के बाद आराम से खा सकते हैं। 

ग्रीक दही

दही हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन कई लड़कियों को लगता है कि रात में दही का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। मगर ऐसा नहीं है क्योंकि दही का सेवन करने से न सिर्फ आपको जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं बल्कि वजन भी नहीं बढ़ता। इसलिए आप रात 8 बजे के बाद फिगर मेंटेन करने के लिए ग्रीक दही (Greek Yogurt for dinner) का सेवन कर सकती हैं यकीनन आपके लिए ये फायदेमंद होगा।   

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां (Vegetables) न सिर्फ हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इसमें कई तरह के पोषण तत्व भी मिलेंगे। मगर बेहतर होगा कि आप इसका सेवन 8 बजे या इससे थोड़ी बाद में करें। आप इसे अपने आहार में सलाद, सूप या फिर सलाद के तौर पर शामिल कर सकती हैं और यह अच्छा होगा कि अगर आप बिना छिलका उतारे इन सब्जियों का करें सेवन। 

एवोकाडो 

आप अपने आहार में एवोकाडो (Avocado) को भी शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसका सेवन करने से न सिर्फ आपकी भूख मिट जाएगी बल्कि आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। साथ ही एवोकाडो में मौजूद पोषक तत्व एसिडिटी, पेट दर्द, अल्सर, कोलाइटिस, आंतों में सूजन आदि जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करते हैं।