How To Cook Kesariya Bhat on Teej

इस तीज के खास मौके पर घर पर बनाए ये ख़ास पकवान, वो भी आसान इन टिप्स फॉलो करके 

How To Cook Kesariya Bhat on Teej

How To Cook Kesariya Bhat on Teej

How To Cook Kesariya Bhat on Teej: सावन का महीना है और इस महीने में हरियाली तीज के व्रत विशेष महत्व होता है। इस खास अवसर पर सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं। इस व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। शाम को पूजन के बाद जब व्रत खोला जाता है तो उस दौरान कई तरह के पकवान का सेवन किया जाता है। इस पकवान को केसरिया भात कहा जाता है। आपको बतादें कि ये पकवान ख़ास हरियाली तीज पर तैयार किया जाता है। ये बहुत ही आसान रेसिपी है और साथ ही खाने में भी लाजवाब होती है। इसे हरियाली तीज पर एक स्वीट डिश के रूप में सर्व किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे की आ इसे इन आसान टिप्स के साथ घर पर बना सकते हैं। 

आधे घंटे भिगो कर रखें चावल 
जब आप केसरिया भात बना रही हैं तो उसमें जल्दबाजी करना अच्छा नहीं माना जाता है। चावल अगर खिला-खिला नहीं होता है तो इससे केसरिया भात काफी चिपचिपा महसूस होता है। इसलिए, पहले इसकी सही तैयारी करना आवश्यक है। बेहतर होगा कि आप सबसे पहले बासमती चावल को तब तक अच्छी तरह धोएं जब तक पानी साफ न निकल जाए। इसके बाद चावल को कम से कम लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इससे चावल बनते समय एक-एक दाना अलग होता है।

How to Make Perfect Kesariya Bhat Easily in Hindi | how to make perfect kesariya  bhat easily | HerZindagi

अच्छे से डाले घी 
अक्सर जब हम केसरिया भात बनाते हैं तो उसमें घी काफी कम डालते हैं। जिसके कारण अंत में डिश को वह टेस्ट और टेक्सचर नहीं मिल पाता है। इसलिए, जब आप केसरिया भात बनाएं तो उसमें घी डालने में कंजूसी ना करें। यह कुछ ऐसा ही है, जैसा कि हम हलवा बनाते समय पर्याप्त मात्रा में घी का इस्तेमाल करते हैं।

केसरिया भात (kesariya bhat recipe in Hindi) रेसिपी बनाने की विधि in Hindi  by Ujjwala Gaekwad - Cookpad

ड्राई फ्रूट्स को करें रोस्ट
हरियाली तीज के मौके पर जब आप केसरिया भात बना रही हैं तो उसमें ड्राई फ्रूट्स डालने से उसका टेस्ट काफी बढ़ जाता है। आप इसमें बादाम, काजू, किशमिश व पिस्ता आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इन्हें इस्तेमाल करने से पहले उन्हें घी में हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट करने से उनमें एक क्रिस्पीनेस आती है और बाद में केसरिया भात में डालने पर भी वह सॉगी नहीं होते हैं। इससे भात खाते समय आपको एक क्रंची फ्लेवर खाने में काफी अच्छा लगता है।

वसंत पंचमी का दस्तूर है केसरिया भात - ओए अफ़लातून

केसर को भिगोएं
केसर को भात में डालने के लिए उसे भिगोना आवश्यक होता है। ये जानना जरूरी है कि आप गर्म दूध या पानी में केसर को कम से कम 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। इससे केसर का रंग और उसकी महक पूरी तरह से निकल जाती है। फिर जब आप उसे भात में मिलाती हैं तो ना केवल एक गजब का टेक्सचर आता है, बल्कि उसका टेस्ट भी कई गुना बढ़ जाता है।

हरियाली तीज के खास मौके पर केसरिया भात बनाते समय इन टिप्स को करें फॉलो |  tips to follow while making kesariya bhat on hariyali teej | HerZindagi

धीमी आंच पर पकाएं
अगर आप बेहद ही टेस्टी केसरिया भात बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य भी अवश्य रखना चाहिए। भात बनाने के लिए आपको चावल को एकसमान रूप से पकाना हो। ऐसे में चावल को धीमी आंच पर पकाना काफी अच्छा रहता है। जब आप स्लो कुकिंग करते हैं तो इससे ना केवल बेहतर टेस्ट आता है, बल्कि चावल भी पैन के तली में नहीं चिपकते। इस दौरान चावलों को बीच-बीच में चलाते रहें। तो अब आप भी हरियाली तीज पर केसरिया भात बनाते समय इन टिप्स को फॉलो करें और बेहद ही लाजवाब डिश तैयार करें।