आगरा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो के उड़े परखच्चे; मासूम बच्ची समेत 5 की मौत

आगरा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो के उड़े परखच्चे; मासूम बच्ची समेत 5 की मौत

Horrific Road Accident in Agra

Horrific Road Accident in Agra

आगरा। Horrific Road Accident in Agra: कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे इटावा के श्रद्धालुओं की बोलेरो गुरुवार रात चित्राहट के गांव पई के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में दंपती, बेटी, पिता व चालक शामिल हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इटावा निवासी एक ही परिवार के आठ लोग बुधवार को बोलेरो कार से कैला देवी के दर्शन करने के लिए राजस्थान गए थे। वापस लौटते समय गुरुवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो कार चित्राहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पई गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। तेज धमाके की आवाज व घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण दौड़ पड़े।

पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार के शीशे तोड़कर ग्रामीणों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भेजा। यहां डाक्टर ने 35 वर्षीय देवेंद्र, उनकी तीन वर्षीय बेटी आराध्या, 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, 70 वर्षीय पिता कांता प्रसाद व गाड़ी चला रहे 20 वर्षीय ऋषि को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में देवेंद्र का बेटा आदित्य, ऋषभ उनकी पत्नी रश्मि, अवनीश घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कालेज स्थित हास्पिटल के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दरवाजे फंस गए। शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर चित्राहट सीमा ने बताया कि प्रथमदृष्टया चालक को झपकी के कारण हादसा हुआ है।