Holidays in December 2022: दिसंबर में हैं कई सारी छुट्टियां, बैंक इतने दिन रहेंगे बंद, पूरी लिस्ट

Holidays in December 2022: दिसंबर में हैं कई सारी छुट्टियां, बैंक इतने दिन रहेंगे बंद, पूरी लिस्ट

Holidays in December 2022

Holidays in December 2022

Holidays in December 2022 : नवंबर का महीना तो अब गया और अब शुरू होने जा रहा है साल 2022 का आखिरी महीना (Last Month of 2022) दिसंबर| इसलिए नए महीने के साथ अब नई छुट्टियां (New Holidays) भी आएंगी| दिसंबर के अंदर बैंक कितने दिन बंद (December Mein Bank Kitne Din Band) रहेंगे? यह जान लेना आपके लिए बेहद जरुरी है|

ताकि अगर आप दिसंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम निपटाने के लिए बैठे हैं तो आपको घर से निकलने से पहले ही यह पता चल जाए कि कब बैंक बंद हैं और कब खुले हैं? और आप बैंक से संबंधित अपना कोई भी जरुरी काम समय रहते निपटा पाएं| बतादें कि, दिसंबर में बैंक 13 दिन बंद (Bank Holidays in December 2022) रहेंगे| यानि 13 दिन बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा|

आरबीआई जारी करता है छुट्टियों लिस्ट

बैंक किस दिन बंद रहेंगे इसकी लिस्ट भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की ओर से जारी की जाती है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, दिसंबर में त्योहारों के चलते तो सिर्फ आठ दिन ही बैंक बंद (December 2022 Bank Holidays) हैं, लेकिन दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को भी बैंक बंद रहने के कारण कुल छुट्टियां 13 हो जाती हैं| बैंकों में होने वाली त्योहारों की इन छुट्टियों में कई छुट्टियाँ ऐसी भी होंगी जो रीजनल होंगी यानि बैंक के संबंधित इलाकों पर निर्भर करेंगी|

दिसंबर में बैंक छुट्टियों (Bank Holidays December 2022) की पूरी लिस्ट

  • 3 दिसंबर 2022 - शनिवार- सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व - गोवा में बैंक बंद रहेंगे
  • 4 दिसंबर 2022 - रविवार- बैंक बंद- पूरे देश में बैंक बंद
  • 10 दिसंबर 2022 - शनिवार- दूसरा शनिवार-पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
  • 11 दिसंबर 2022 - रविवार- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 12 दिसंबर 2022 - सोमवार- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- शिलांग में बंद रहेंगे बैंक
  • 18 दिसंबर 2022 - रविवार- पूरे देश में बैंक बंद
  • 19 दिसंबर 2022 - सोमवार- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद रहेंगे
  • 24 दिसंबर 2022 - शनिवार- क्रिसमम और चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद
  • 25 दिसंबर 2022 - रविवार- पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
  • 26 दिसंबर 2022 - सोमवार- क्रिसमस सेलिब्रेशन/लोसूंग/नामसूंग - एजावल, गंगटोक,शिलांग में बैंक बंद
  • 29 दिसंबर 2022 - गुरुवार- गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे
  • 30 दिसंबर 2022 - शुक्रवार- यू कियांग नंगवाह- शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 दिसंबर 2022 - शनिवार- नए साल की पूर्व संध्या- एजावल में बैंक बंद रहेंगे

एटीएम व ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

छुट्टियों के दौरान भी बैंक की एटीएम सेवा चालू रहती है| लेकिन कई बार लोगों को एटीएम में कैश की किल्लत का सामना करना पड़ जाता है| ऐसे में सुविधा उन लोगों के लिए है जो बैंक से संबंधित ऑनलाइन (Online Banking) लेन-देन करते हैं| इसलिए भले ही बैंक बंद रहें, लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड (Online Banking Mode) में पूरे कर सकते हैं| ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपबल्ध रहेगी|