शीतकालीन सत्र की तीन बैठकों के लिए प्रश्नकाल का ड्रा,अधिकारियों की मौजूदगी में निकाली पर्चियां
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

शीतकालीन सत्र की तीन बैठकों के लिए प्रश्नकाल का ड्रा,अधिकारियों की मौजूदगी में निकाली पर्चियां

Three Sittings of the Winter Session

Three Sittings of the Winter Session

चंडीगढ़, 15 दिसंबर : Three Sittings of the Winter Session: हरियाणा विधान सभा के 18 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के प्रश्नकाल के लिए सोमवार को ड्रा निकाले गए। इस दौरान 3 बैठकों के लिए 24 विधायकों के नामों की पर्चियां निकाली गईं। ड्रा के अनुसार इन विधायकों के 60 प्रश्न कार्यवाही में शामिल होंगे। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की देखरेख में हुए ड्रा की पर्चियां विधान सभा अध्यक्ष और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने निकाली।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि शीतकालीन सत्र के लिए अभी 188 तारांकित और 82 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं विधान सभा सचिवालय को प्राप्त हुई हैं। अभी तक मिली सूचनाओं के आधार पर 81 तारांकित तथा 30 अतारांकित प्रश्न स्वीकृत हुए हैं।