History of 3 December

History of 3 December (तीन दिसम्बर की ऐतिहासिक घटनाये)

History of 3 December

History of 3 December

History of 3 December- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1790-लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

1796-बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।

1824-अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।

1829-वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1884-भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म।

1889-स्‍वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म।

1967-इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।

1971-परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन।

1971-भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1972-होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।

1975-लाओस गणराज्य घोषित।

1977-जीन बेडेल बोकासा ने स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।

1979-भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन।

1982-टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म।

1984-भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989-रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1994-ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

2000-ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

2002-यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए दो करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

2008-मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

2011-फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन।

2012-फिलीपींस में आये ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

 

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें: