aaj ka itihas

History of 22 February 2024 (22 फरवरी, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

10-History

History of 22 February 2024

History of  22 February  : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1731 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन का जन्म हुआ।

1746 - फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

1821 - स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेच दिया।

1857 - स्काउट्स की अंतर्राष्ट्रीय संस्था के संस्थापक रॉबर्ट बेडल पॉवेल का जन्म लंदन के एक धार्मिक घराने में हुआ। उन्होंने समाज में युवाओं को आगे लाने और कमजोर लोगों की मदद करने के उद्देश्य से स्काउट्स की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थापना की।

1885 - क्रांतिकारी जतीन्द्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म हुआ।

1913 - मैक्सिको के क्रन्तिकारी राष्ट्रपति फ्रैन्सिस्को मेजेरो की सेना ने हत्या कर दी।

1944 - महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन।

1958 - भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम आजाद का 70 वर्ष की आयु में निधन।

1979 - यूनाइटेड किंगडम ने सेंट लूसिया को स्वतंत्रता प्रदान की।

1980 - अफगानिस्तान में सैन्य शासन की घोषणा।

1982 - भारतीय उपमहाद्वीप के विख्यात उर्दू कवि जोश महीलाबादी का निधन।

1991 - तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने के लिए कहा और धमकी दिया कि ऐसा नहीं करने पर अमेरका इराक पर हमला कर देगा।

1997 - स्कॉटलैंड में रोसलिन संस्थान के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार एक स्तनधारी जीव की कोशिका से 'क्लोन' बनाने की घोषणा की।

1998 - जापान के नागानो में 18वें शीतकालीन ओलंपिक खेल समाप्त हुए।

2011 - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता के भूकंप से 181 लोगों की मौत हो गई।

2014 - 39 वर्षीय माटेओ रेन्ज़ी को इटली का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

2015 - 100 यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पद्मा नदी में पलटने से 70 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें:

History of 21 February 2024 (21 फरवरी, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 20 February 2024 (20 फरवरी, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 17 February 2024 (17 फरवरी, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये