aaj ka itihas

History of 10 November 2023 (10 नवंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 10 November 2023

History of 10  November : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1483: ईसाई धर्म में एक नयी धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म हुआ।

1766: न्यू जर्सी के अंतिम रॉयल गवर्नर विलियम फ्रैंकलिन ने क्वीन्स कॉलेज की स्थापना के लिए चार्टर पर हस्ताक्षर किए, जिसे अब रटगर्स विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है।

1785ः हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।

1793: फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।

1885ः गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1908 : कन्हाई लाल दत्त ने भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलकर शहादत दी।

1909: अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म हुआ।

1920: भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म हुआ।

1940: रोमानिया के बुखारेस्ट में 7.7 तीव्रता के भूकंप में 1000 से अधिक लोग मारे गये तथा करीब चार हजार लोग घायल हुए।

1950: अमेरिकी लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

1951: अमेरिका में पहली बार कोस्ट-टू-कोस्ट डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा शुरू की गयी।

1970: चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।

1975 : उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी नाव एसएस एडमंड फिट्जगेराल्ड के सुपीरियर लेक में डूब जाने से 29 लोगों की मौत हो गयी।

1982: सोवियत संघ पर 20 वर्ष तक शासन करने वाले नेता लियोनिड ब्रेजनेव की मौत हुई।

1983 : बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1986: बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।

1989: जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू हुआ।

1990 : चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।

1991ः भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब अपने नाम किया।

1997ः चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।

2000 : गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ। इसमें भारत, म्यामां, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।

2001 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2001: यूनेस्‍को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्‍व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।

2006: श्रीलंका के तमिल सांसद नादराजाह रवीराज कोलंबो की हत्या।

2008 : भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2008: नासा ने फीनिक्स रोबोट के मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद उससे संचार बंद हो जाने पर ‘फीनिक्स मिशन’ समाप्त कर दिया।

2010 : अल सल्वाडोर के इलोबास्को शहर में किशोरों की एक जेल में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।

2013: राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन

2013: मोटर स्पोर्ट्स में, स्पेन के मार्क मेर्केज ने 20 साल की उम्र में 2013 मोटो जीपी विश्व चैम्पियनशिप जीत कर सबसे कम उम्र के मोटर साइकिल चालक होने का खिताब हासिल किया।

2014: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने पर लगा प्रतिबंध हटाया।

यह भी पढ़ें:

History of 09 November 2023 (09 नवंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 08 November 2023 (08 नवंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये