aaj ka itihas

History of 03 December 2023 (03 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Aaj-ka-Itihas

History of 03 December 2023

History of 03 December : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1790 - लॉर्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामले मुर्शीदाबाद के नवाब से छीनकर अपने हाथ में ले लिए।

1796 - बाजीराव द्वितीय को मरठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1882 - प्रसिद्ध चित्रकार एवं संविधान की मूल कृति के डिजाइनर नन्दलाल बोस का जन्म।

1884 - भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।

1889 - खुदीराम बोस का जन्म।

1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

1937 - भारतीय भाषाविद् विनोद बिहारी वर्मा का जन्म।

1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट होने से 1,100 लोगों की मौत।

1967 - भारत के पहले रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।

1971 - भारत और पाकिस्तान में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1979 - हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।

1982 - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का जन्म।

1984 - भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से कम से कम 3,000 लोगों की मौत और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 - रूस के राष्ट्रपति मिख़ाइल गोर्बाचेव और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

2004 - भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापा के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

2011 - फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन।

2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें:

History of 02 December 2023 (02 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 01 December 2023 (01 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये