Historical significance of today's date '8th July'

आज की तारीख '8 जुलाई' का ऐतिहासिक महत्व

Historical significance of today's date '8th July'

Historical significance of today's date '8th July'

Historical importance of today's date – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1497 – वास्को डी गामा समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए यूरोप से रवाना हुए।

1693 – अमेरिका में न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई।

1792 – फ्रांस ने प्रशिया पर युद्ध की घोषणा की।

1833 – रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1858 – ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की।

1889 – अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।

1914 – पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री और वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्योति बसु का जन्म।

1918 – भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।

1930 – किंग जॉर्ज वी ने लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की।

1932 – अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया।

1948 – अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।

1954 – तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का उद्घाटन किया।

1972 - भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का जन्‍म।

1975 – म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की क्षति हुई।

1994 – शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।

2001 – बंगलादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा।

2002 – दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।

2003 – सूडान में हुए विमान हादसे में करीब 115 लोगों की मौत हुई।

2003 – ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से मौत हुई।

2005 – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।

2007 - समाजवादी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का निधन।

2008 – फ्रांस की सरकार ने बंगलादेश की चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।

2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों की मौत हुई।

2012 – अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मौत हुई।

2013 – मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों मरे।

2014 – जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।

2019 – डीआरडीओ की ओर से विकसित और भारत डायनामिक्स लिमिटेड की तरफ से निर्मित नाग मिसाइल का परीक्षण सेना के अधिकारियों ने राजस्थान के पोखरण में किया ।

2019 – क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया।

2020 – कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय नागरिकों को विदेश से वापस लाने के प्रयासों के तहत पांच मई-2020 को शुरू किया गया ऑपरेशन समुद्र सेतु का समापन हुआ।