हिमाचल में मानसून से तबाही, 7 जिलों में अलर्ट:शिमला में पार्किंग का डंगा गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Monsoon havoc in Himachal, alert issued for 7 districts
शिमला। Monsoon havoc in Himachal, alert issued for 7 districts, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं भी होने लगी हैं। वीरवार को ऑकलैंड क्षेत्र में एक डंगा (रिटेनिंग वॉल) भरभराकर गिर गया, जिससे वहां खड़े पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ऊपर खड़े दो वाहन डंगे समेत नीचे गिरे
जानकारी के अनुसार डंगे के ऊपर वाहन खड़े किए गए थे। अचानक डंगे का एक हिस्सा धंस गया, जिससे ऊपर खड़े दो वाहन नीचे की ओर खिसक गए और नीचे खड़े तीन अन्य वाहनों पर जा गिरे। इस हादसे में सभी पांच वाहनों को नुकसान हुआ है।
शहर में बढ़ने लगा खतरा
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भूस्खलन और डंगे गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश का दौर जारी रहने पर शहर के अन्य हिस्सों में भी नुकसान की आशंका बनी हुई है।