हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी चट्टान, 14 वर्षीय किशोरी की मौत

1000256130

Tragic accident in Himachal

होली/चंबा। Tragic accident in Himachal, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच कई जगह से हादसों की खबरें आ रही हैं। चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में ढकोग-बन्नी माता मंदिर सड़क पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र से बन्नी माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार पर अचानक पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान आ गिरी।

हादसे में 14 वर्षीय लड़की दीक्षिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। 

जानकारी के अनुसार धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र से दो परिवार दो वाहनों में बन्नी माता मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे। 

छत चीरकर अंदर आ गिरी चट्टान

दर्शन कर लौटते समय औरा कैंची मोड़ के पास अचानक पहाड़ी से चट्टान गाड़ी पर आ गिरी, जो छत को चीरते हुए अंदर पहुंच गई। पत्थर लगने से वाहन में सवार 14 वर्षीय दीक्षिता की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, इन्हें भी चोटें आई हैं।

क्या बोले, पंचायत प्रधान 

पंचायत तुंदा के प्रधान पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि मंदिर आए श्रद्धालुओं की गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यह दुखद हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपनी निजी गाड़ी के माध्यम से प्रभावित परिवार के सदस्यों को सुरक्षित वापस भेजने की व्यवस्था की।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी भरमौर बाबूराम शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।