सीबीआई ने रिश्वत के मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया

1000256194

The CBI arrested three people, including

नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की शिलांग स्थित परियोजना के एक निदेशक समेत तीन व्यक्तियों को एक ठेकेदार का बकाया बिल पास करने के बदले 12 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने एक जुलाई को एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।