चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड; मंडी में अचानक दरका पहाड़, हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह से ठप, जरा यह VIDEO देखिए

Chandigarh–Manali Highway Blocked Due To Landslide Near Mandi

Chandigarh–Manali Highway Blocked Due To Landslide Near Mandi

Mandi Landslide Video: मानसून की भारी बारिश ने हिमाचल में भयानक स्थिति पैदा कर दी है। बारिश के बीच जगह-जगह लैंडस्लाइड से लोगों की जान आफत में है। सबसे खराब हालात इस समय मंडी जिले के हैं। जहां लैंडस्लाइड के साथ-साथ बादल फटने और बाढ़ से न जाने कितने घर तबाह हो गए और कितने लोग मारे गए। इसके बाद भी मंडी में तबाही का दौर लगातार जारी है। अब मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड की घटना हुई है। गनीमत रही कि इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

उत्तराखंड से लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो; नीचे सड़क पर गुजर रहे थे लोग, अचानक भरभराकर गिरा पहाड़, देखें मौके का पूरा मंजर

अचानक दरका पहाड़, मलबा हाईवे पर आया

दरअसल, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक पहाड़ अचानक दरक गया और इसके बाद तेजी से उसका सारा मलबा पूरे हाईवे पर आ गया। राहत की बात ये है कि जिस वक्त पहाड़ गिरा। कोई वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया। क्योंकि घटना के वक्त वाहन लगातार हाईवे से गुजर रहे थे। लैंडस्लाइड के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से मलबे से अवरुद्ध हो गया है और इस बीच हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह से ठप पड़ा है। हाईवे पर फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

लैंडस्लाइड का वीडियो देखिए

 

हिमाचल में हालात बेहद खराब

बहराल पहाड़ी राज्य हिमाचल में एक बार फिर बरसात का सीजन आफत बन गया है। भारी बारिश और भीषण लैंडस्लाइड के चलते जगह-जगह हालात खराब हो रखें हैं। पहाड़ फिर से टूटने लगे हैं और रास्ते बंद हो रहे हैं। वहीं भारी बारिश के चलते नाले-नदियों में सैलाब का रुद्र रूप देखा जा रहा है। मंडी और कुल्लू में तो ब्यास नदी का जल स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बेहद भयानक रूप में है। हिमाचल की इस तबाही में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।