केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से कईं अहम विषयों पर चर्चा की

Union Minister Manohar Lal discussed many Important Issues
घरौंडा 12 जुलाई। Union Minister Manohar Lal discussed many Important Issues: करनाल के सांसद व केंद्रीय ऊर्जा व आवास मंत्री मनोहर लाल शनिवार को सुबह रेस्ट हाउस पर पहुंचे। इस दौरान मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से लगभग 25 मिनट तक कुछ विषयों पर अलग से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री की हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से अलग से चर्चा करना कई खास विषयों पर चर्चा होना माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना सार्वजनिक तौर पर किसी को न होकर सिर्फ पूर्व सांसद संजय भाटिया, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, ब्रिज गुप्ता व कविंद्र राणा को थी। रेस्ट हाउस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा नेता बृज गुप्ता, कविंद्र राणा व करनाल के उपायुक्त के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक कर चर्चा हुई। हालांकि बैठक में हुई चर्चाओं के बारे में कोई उल्लेख नहीं हुआ है। इतना जरूर है कि किसी विशेष मुद्दे पर ही बैठक में चर्चा हुई।