Vikramaditya Singh- BJP में शामिल होंगे कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह? मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पत्रकारों के सवाल पर क्या बोले?

BJP में शामिल होंगे कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह? मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पत्रकारों के सवाल पर क्या बोले? जानिए

Himachal Congress Leader Vikramaditya Singh BJP Joins News

Himachal Congress Leader Vikramaditya Singh BJP Joins News

Vikramaditya Singh News: हिमाचल की गर्म सियासत में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ-साथ विक्रमादित्य सिंह भी केंद्र पर हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विक्रमादित्य ने बुधवार सुबह ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही सुक्खू सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। विक्रमादित्य ने सुक्खू सरकार पर उन्हें अपमानित और कमजोर करने का आरोप लगाया है। मालूम रहे कि विक्रमादित्य हिमाचल के 6 बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

BJP में शामिल होंगे कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह?

सुक्खू सरकार को आड़े हाथ लेने और मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब क्या विक्रमादित्य सिंह BJP में शामिल होंगे? इस पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, मैं सच बोलता हूं और बिना राजनीतिक मिलावट के बोलता हूं। इसलिए मैं यह बता दूं कि अभी तक ऐसा कुछ नहीं है। यह सब अफवाह है। आगे जो भी होगा और जो भी कहना होगा। मैं साफ-साफ कह दूंगा। वहीं सुक्खू सरकार पर सवाल उठाने को लेकर विक्रमादित्य ने कहा कि मैं जो भी कहता हूं उसे बेबाक तरीके से कहने में विश्वास रखता हूं। इसके साथ ही मैं हमेशा तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही अपनी बातें कहता हूं। मुझे जो कहना था वो कह दिया।

विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा नहीं होगा स्वीकार- CM सुक्खू

इधर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। CM सुक्खू का कहना है कि, विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई हैं. उन्हें जो नाराजगी है। वह नाराजगी दूर की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह वर्तमान में शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। वहीं विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह, मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

इस्तीफे का ऐलान करते हुए विक्रमादित्य ने क्या था? जानिए