कुल्लू: थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा; पति को छोड़ने की जिद पर अड़ी महिला ने छत से लगाई छलांग

कुल्लू: थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा; पति को छोड़ने की जिद पर अड़ी महिला ने छत से लगाई छलांग

High-Voltage Drama at Police Station

High-Voltage Drama at Police Station

कुल्लू। High-Voltage Drama at Police Station, जिला कुल्लू के पुलिस थाना कुल्लू में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पति को छुड़ाने की मांग लेकर पहुंची एक महिला ने पुलिस के इनकार के बाद खौफनाक कदम उठा लिया। घटना ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और आम लोगों को स्तब्ध कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रितु देवी निवासी चौकी डोभी अपने पति विकास कुमार को छुड़ाने के लिए थाने पहुंची थी। विकास कुमार को बीती रात शराब के नशे में मारपीट के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था।

महिला ने थाने पहुंचते ही पुलिस से पति को छोड़ने की गुहार लगानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला उस समय खुद भी नशे में थी और बार-बार चेतावनी दे रही थी कि यदि उसके पति को रिहा नहीं किया गया तो वह अपनी जान दे देगी।

थाने की ऊपरी मंजिल पर चढ़ गई

पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और धीरे-धीरे थाने की ऊपरी मंजिल की ओर बढ़ गई। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, महिला छत पर चढ़ गई और अचानक छलांग लगा दी। घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

गनीमत यह रही कि महिला की जान बच गई। उसे पैरों में हल्की चोटें आई हैं और तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है।

वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

उधर मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा की मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए थाने की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।