कांग्रेस से दूरी बनाकर भी सरकार चला सकते हैं हेमंत सोरेन, सरयू राय ने दिया नया राजनीतिक फॉर्मूला

कांग्रेस से दूरी बनाकर भी सरकार चला सकते हैं हेमंत सोरेन, सरयू राय ने दिया नया राजनीतिक फॉर्मूला

Hemant Soren could run the government even

Hemant Soren could run the government even

 रांची। Hemant Soren could run the government even, राज्य के पूर्व मंत्री सह जदयू विधायक सरयू राय ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद कांग्रेस-राजद में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का नया फार्मूला दिया है।

उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन कांग्रेस से छुटकारा पाकर भी सरकार बना सकते हैं। बकायदा उन्होंने आंकड़े गिनाते हुए स्वयं समर्थन देने की भी बात कही।

सरयू राय ने कहा कि मुख्यमंत्री जानते हैं कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों ने गठबंधन के निर्णय के अनुरूप वोट नहीं दिए। माक पोल के अनुसार भी वोट नहीं हुआ। ऐसे में हेमंत सोरेन को कांग्रेस से छुटकारा पा लेना चाहिए।

सरयू राय ने कहा है कि झामुमो के 34, राजद के चार, वाम दलों के दो और उन्हें जोड़कर 41 विधायकों का आंकड़ा बनता है, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है।

जेएलकेएम के जयराम महतो के भी सम्मिलित होने से यह आंकड़ा 42 हो जाएगा। इन आंकड़ों से कांग्रेस मुक्त सरकार बन जाएगी और अच्छी भी चलेगी।