हिमाचल में कुदरत का कहर, मंडी में सिसक रहीं लोगों की सांसें: जगह-जगह लैंडस्लाइड और सैलाब से मची है तबाही, गोहर में मकान पर टूटा पहाड़, 7 लोग लापता

हिमाचल में कुदरत का कहर, मंडी में सिसक रहीं लोगों की सांसें: जगह-जगह लैंडस्लाइड और सैलाब से मची है तबाही, गोहर में मकान पर टूटा पहाड़, 7 लोग लापता

Heavy Rain In Mandi Himachal

Heavy Rain In Mandi Himachal

Heavy Rain In Mandi Himachal : हिमाचल प्रदेश में बारिश कुदरत का कहर बन रही है| दरअसल, बारिश के चलते हिमाचल में जहां एक तरफ लैंडस्लाइड यानि पहाड़ दरकने की घटनाएं घट रही हैं तो वहीं दूसरी ओर यहां नाले-नदियों ने भीषण सैलाब का रूप ले लिया है| मानों जैसे हिमाचल वासियों के लिए चारो ओर से आफत ही आफत है| आपको जानकारी दे दें कि हिमाचल में अबतक ऐसी घटनाओं में कई लोगों की जान चुकी है| माली नुकसान हुआ है सो अलग| हिमाचल में भारी बारिश के चलते नाले-नदियों में उमड़ते सैलाब ने कई मकानों, पुलों और सड़कों को मलबा बना दिया है| फिलहाल, प्रदेश में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है|

मंडी में बारिश से तबाही देख सिसक रहीं लोगों की सांसें

इधर, हिमाचल के मंडी जिले में बारिश और ज्यादा तबाही मचा रही है| यहां जगह-जगह लैंडस्लाइड और सब कुछ बहा ले जाने पर आमादा सैलाब का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है| मिली जानकारी के अनुसार, मंडी में पिछले दो दिन से जारी बारिश के चलते कुछ-कुछ दूरी पर ही लैंडस्लाइड हो रखा है और इसके चलते रास्ते बंद हो गए हैं| लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है| एक तरफ से लगातार हो रही लैंडस्लाइड और दूसरी तरफ नाले-नदियों से निकलते सैलाब को देख यहां के लोग दहशत में आ गए हैं| लोगों को बाहर निकलने में तो डर लग ही रहा है साथ ही वह घरों में रहकर भी चिंतित हैं| क्योंकि लैंडस्लाइड और सैलाब का कुछ पता नहीं| किधर अपना रास्ता मोड़ दें|

गोहर में मकान पर टूटा पहाड़, 7 लोग लापता

वहीं, एक बड़ी घटना मंडी जिले के गोहर क्षेत्र से सामने आई है| गोहर के काशन में एक मकान पर बीती रात करीब दो बजे के आस-पास भारी लैंडस्लाइड हुआ है| पहाड़ टूटकर यहां एक मकान पर गिर गया| जिसके चलते मकान जमींदोज हो गया| बड़ी बात यह है कि, घटना के वक्त मकान में 7 लोग मौजूद बताये जा रहे हैं| जो कि इस समय लापता हैं| मलबे में इन लापता लोगों को तलाशने की कार्रवाई चल रही है| मिली जानकारी के मुताबिक, यह मकान काशन पंचायत के वर्तमान प्रधान खेम सिंह का है| सात लोगों में वह भी लापता हैं| इस घटना से काशन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है|

Heavy Rain In Mandi Himachal
Heavy Rain In Mandi Himachal
Heavy Rain In Mandi Himachal
Heavy Rain In Mandi Himachal

गोहर बाजार का बुरा हाल

इधर, गोहर बाजार का भी बुरा हाल हो गया है| सैलाब यहां पर करीब पांच दुकाने बहा ले गया है| ये दुकाने सब्जी और चूड़ियों की थीं| इसके अलावा यहां अन्य दो ढाबों के नीचे से नींव खिसक गई है| जिससे दूर रहने को कहा गया है| वहीं, गोहर के ही पास दान क्षेत्र में एक बिजली ट्रांसफार्मर सैलाब में बह गया है और साथ ही सैलाब की चपेट में कुछ वाहन भी आये हैं|

12 किलोमीटर का रास्ता 4 घंटे में तय कर पाए SDM साहब

बतादें कि, गोहर में इस प्रकार की घटनाओं के बाद जब यहां के SDM रमन शर्मा घटनास्थलों का जायजा लेने के लिए तो उन्हें रास्तों से गुजरने में काफी समय लग गया| SDM रमन शर्मा जब गोहर से काशन जायजा लेने के लिए सुबह चार बजे निकले तो वह करीब आठ बजे तक मौके पर पहुंच पाए| गोहर से काशन करीब 12 किलोमीटर है| यानी करीब 12 किलोमीटर तय करने में चार घंटे लग गए| इससे ही आप समझ सकते हैं कि मंडी में क्या हालात हो रखे हैं|

मंडी के गोहर क्षेत्र से आये वीडियोज

 

 

रिपोर्ट- सचदेवा