खरड़ फ्लाईओवर पर 2 गाड़ियों में जोरदार टक्कर, जानिए कितने लोग हुए घायल

खरड़ फ्लाईओवर पर 2 गाड़ियों में जोरदार टक्कर, जानिए कितने लोग हुए घायल

Accident on Kharar Flyover

Accident on Kharar Flyover

Accident on Kharar Flyover: तेज रफ्तार हिमाचल प्रदेश नंबर की एक गाड़ी ने मोहाली में खरड़ फ्लाईओवर(Kharar flyover) पर चंडीगढ़ नंबर की कार को पीछे से टक्कर मारी। चंडीगढ़ वाली गाड़ी में 4 व्यक्ति बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक(according to eyewitnesses) चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी टक्कर लगने के बाद 3 से 4 बार पलटी। इसके चलते गाड़ी में सवार लोग(people in moving car) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने गाड़ी को सीधा किया और सवारियों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया(taken to the hospital in an ambulance)। घटना आज सुबह तड़के 4.30 बजे की बताई जा रही है।

वहीं, हादसे में हिमाचल नंबर की गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना पुलिस इस सारी घटना की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय चंडीगढ़ गाड़ी में सवार युवक किसी पार्टी से लौट रहे थे। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। एंबुलेंस पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सका। वहीं स्थानीय पुलिस काफी समय बीतने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घायलों के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। वहीं हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिमाचल प्रदेश नंबर की कार का चालक तेज रफ़्तार में था। कार पर नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ है।

मोहाली फेज 6 पहुंचाया गया था

खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर हुए इस हादसे में पता चला है कि चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी राहुल नामक युवक चला रहा था। दोनों गाड़ियां रोपड़ वाली तरफ आ रही थी। टक्कर के बाद एक घायल सड़क पर आकर गिर गया। लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और गाड़ी को सीधा कर कार सवारों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद 112 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया। शुरुआत में घायलों को तुरंत मोहाली फेज 6 अस्पताल में घायलों को पहुंचाया गया।

यह पढ़ें: