संगरूर चुनावों में जीत के लिए सिमरनजीत मान को तहेदिल से बधाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल
BREAKING
ब्रह्मलीन हुए जैन मुनि अभय कुमार जी महाराज; चंडीगढ़ में शरीर त्यागा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नम हुईं आंखें चंडीगढ़ में तेज रफ्तार Thar का कहर; 2 युवतियों को कुचला, देव समाज कॉलेज के पास यह भीषण हादसा, चालक मौके से भागा हरियाणा IPS पूरन कुमार पंचतत्व में विलीन; भाई और बेटियों ने चिता को दी मुखाग्नि, सुसाइड के 8 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार पहले एयर स्ट्राइक, 12 अफगानियों की मौत, फिर पाकिस्तान में घुसकर तालिबान का हमला, 12 घंटे में क्या क्या हुआ? इंस्टा क्वीन मुस्कान मिश्रा का सियासी करियर खतरे में... सपा ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, महंत राजू दास से मुलाकात बना कारण

संगरूर चुनावों में जीत के लिए सिमरनजीत मान को तहेदिल से बधाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल

संगरूर चुनावों में जीत के लिए सिमरनजीत मान को तहेदिल से बधाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल

संगरूर चुनावों में जीत के लिए सिमरनजीत मान को तहेदिल से बधाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल

कहा कि पार्टी ने सिद्धांतो के आधार पर चुनाव लड़ा और हमेशा उनके साथ एकजुट होकर खड़ी रहेगी

चंडीगढ़/26जून: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज संगरूर संसदीय उपचुनाव में शिअद (अमृतसर) के अध्यक्ष  सिमरनजीत सिंह मान को चुनावों में उनकी जीत पर तहे दिल से बधाई दी और उन्हे पार्टी के सहयोग की पेशकश की है।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ हम लोकतंत्र में  जनता के जनादेश के सामने नतमस्तक हैं और हमें विश्वास है कि श्री मान  संसद में पंजाबियों की शिकायतों को दूर करने के लिए  आवाज उठाएंगें।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल ने संसदीय उपचुनाव सिद्धांतो के आधार पर लड़ा है और पार्टी उनके साथ एकजुट होकर खड़ी रहेगी। ‘‘ हमने सभी पंथक संगठनों के साथ मिलकर सिख बंदियों के परिवारों में से एक उम्मीदवार खड़ा किया था। यह एक सैद्धांतिक लड़ाई थी। हम भाई बंलवत सिंह राजोआणा जोकि पिछले 28 साल से बिना पैरोल के जेल में बंद है सहित सभी सिख बंदियों की रिहाई के लिए प्रयास जारी रखेंगें। एक अन्य सिख बंदी प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर को उनकी रिहाई के लिए आधिकारिक मजूंरी दिए जाने के बावजूद भी रिहा नही किया जा रहा, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सात महीनों से उनकी रिहाई के आदेशों पर हस्ताक्षर नही किए हैं। उन्होने कहा कि इन दोनों सिख बंदियों तथा अन्य सिख बंदी जो सालों से जेल की सजा पूरी होने के बाद भी जेलों में बंद हैं को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।