तिहाड़ जेल में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैन डाइक की विशेष डाइट पर सुनवाई, कोर्ट में जेल प्रशासन ने दाखिल किया जवाब

तिहाड़ जेल में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैन डाइक की विशेष डाइट पर सुनवाई, कोर्ट में जेल प्रशासन ने दाखिल किया जवाब

1000267567

Hearing held on American citizen Matthew VanDyke's special diet in Tihar Jail

नई दिल्ली। Hearing held on American citizen Matthew VanDyke's special diet in Tihar Jail, आतंकी साजिश करने के मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक की तिहाड़ जेल में अमेरिकन डाइट उपलब्ध कराने की मांग पर जेल प्रशासन ने कोर्ट में जवाब पेश कर दिया है।

जेल प्रशासन का जवाब नहीं आया सामने 

मंगलवार को पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत में जेल प्रशासन ने अपना जवाब दाखिल किया। हालांकि जेल प्रशासन ने क्या कहा है, इसकी जानकारी बाहर नहीं आई है। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की अदालत में हुई।

वैन डाइक की ओर से वकील रोहित डांडरियाल और रोहित गौर ने दलील दी कि उनके मुवक्किल की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह जेल में मिलने वाला मसालेदार और तला-भुना भोजन नहीं खा पा रहे हैं।

वैन डाइक को दिया गया एक रसोइया 

ऐसे में मानवीय आधार पर उन्हें उनकी खानपान की आदत के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने और स्वयं खाना बनाने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है।

बचाव पक्ष के अनुसार अदालत ने जेल अधीक्षक को वैन डाइक के भोजन की तैयारी के लिए एक रसोइया उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया है। इलेक्ट्रिक केतली और मच्छरदानी देने की भी अनुमति दी है।

तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगे वकील 

वकीलों ने बताया कि वे बुधवार को जेल अधीक्षक और चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में वैन डाइक से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद रसोइया उनके लिए भोजन तैयार करेगा।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें कौन-कौन से अमेरिकी व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 13 मार्च को छह यूक्रेनी नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया था।

NIA के वैन डाइक पर हैं गंभीर आरोप

आरोप है कि सभी म्यांमार से मिजोरम सीमा के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए थे। एनआईए के अनुसार, यह समूह भारत और म्यांमार के उग्रवादी संगठनों की मदद करने, उन्हें ड्रोन प्रशिक्षण देने और आतंकी साजिश में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहा है। वैन डाइक फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।