"जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया" - राष्ट्र संत आचार्य सुधांशु जी महाराज
"He who mastered himself found God."
शिव धाम पंचकुला में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारम्भ
पंचकुला। "He who mastered himself found God." विश्व जागृति मिशन के हरियाणा स्थित शिव धाम आश्रम, मोरनी मोड़ सेक्टर-31 पंचकुला में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारम्भ शुक्रवार सायं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने किया।
इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व न्यायाधीश एस.एन. अग्रवाल, जस्टिस नवाब सिंह, पंचकुला के महापौर श्यामलाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भक्तों को संबोधित करते हुए गुरुदेव ने कहा कि "हमें कायरों की तरह नहीं जीना है। समस्याएं जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन सच्चे वीर की तरह उनका सामना करना है। जो स्वयं को संभालता है, उस परमात्मा की कृपा अवश्य होती है। हम सांसारिक बंधनों में फंसने नहीं, प्रेम और शांति से जीने आए हैं।"
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि कल प्रातःकालीन सत्र में गुरु दर्शन, गुरु पाद पूजन, गुरु आरती एवं दिव्य सत्संग होगा, जिसके बाद महोत्सव का समापन होगा। पंजाब व हरियाणा के हजारों भक्तों को गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
---