हरियाणा की डायरी: राजनीति में तांत्रिक की एंट्री

हरियाणा की डायरी: राजनीति में तांत्रिक की एंट्री

Haryana's diary

Haryana's diary

हरियाणा की डायरी
संपादकीय पृष्ठ हेतु/सचित्र

प्रस्तुति:चंद्र शेखर धरणी
स्वतंत्र,वरिष्ठ पत्रकार

राजनीति में तांत्रिक की एंट्री

Haryana's diary: आमतौर पर राजनीति में एक दल के नेता विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप का दौरा आम रहता है। लेकिन इन सब से इतर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को लेकर  तंज कसते हुए कहा है। कि उन्हें किसी  तांत्रिक से इलाज कराने की सलाह दे डाली। बता दे की इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री नायब सैनी राहुल गांधी पर कई बार चुटकी ले चुके हैं। जिनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। 
।।
भारतीय सेना के वीर जवानों को दिया विशेष सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में राष्ट्रभक्ति की भावना हर तरफ दिखाई देती है। जिसमें देश  सहित प्रदेश के सभी सूबों की सरकारें आजादी की लड़ाई में अपनी जान न्योछावर करने वालों वीर शहीदों व देश के लिए  प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों बलिदानों को याद किया जाता है। यही नहीं देश के प्रत्येक नागरिक  उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लेता है। इस बार  मौजूदा सैनिक तथा सेवानिवृत्ति सैनिकों को विशेष सम्मान दिया गया। जिसमें गांव स्तर पर ध्वजारोहण भी सैनिकों द्वारा किया गया। हरियाणा में तो एक मंत्री द्वारा पूर्व सैनिकों के परिजनों के पांव छूकर  सम्मान दिया गया।
।।
शिक्षा मंत्री ने ज़मीनी स्तर पर लिया शिक्षा व्यवस्था का जायजा

आजकल हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को सुधारने के लिए खुद ही मैदान में उतरे हुए हैं। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के कई स्कूलों का निजी रूप से दौरा कर बच्चों की क्लास में पहुंचकर उनसे सीधा संवाद भी किया है। इस दौरान सूबे के एक स्कूल में शिक्षा मंत्री ने बच्चों से उनके प्रदेश के शिक्षा मंत्री का नाम पूछा तो बच्चों ने तपाक से जवाब दिया कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा है।
।।
एक मा तो काम नी चला था एक और पकड़ ले

हरियाणा में योग्यता के आधार पर पारदर्शी व्यवस्था से नौकरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री  नायब सैनी ने पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कैसे पहले व्यक्ति विधायक या मंत्री के नजदीकी व्यक्ति को कार किराए पर कर चंडीगढ़ लेकर आता था। फिर उक्त व्यक्ति खुद अंदर चला जाता था जहां जाकर कहता था कि मेरे बेटे को नौकरी लगा देना और बाहर आकर कहता था तुम्हारे बेटे की नौकरी लगवाने की बात कर आया हूं। यही नही शाम के वक्त गलत तर करने के लिए अंग्रेजी ठेके से शराब की बोतल एक नहीं बल्कि दो की डिमांड करता था। लेकिन भाजपा सरकार इस सारी व्यवस्था को बदलकर बिना किसी खर्ची पर्ची और बिना नेताओं के चक्कर काटे  युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर ऐसे लोगों की दुकानदारियां बंद करने का काम किया है।
।।
युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग द्वारा आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की रणनीति तैयार करना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का गो ग्लोबल दृष्टिकोण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार में नई दिशा प्रदान करेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देगा। मुख्यमंत्री ने सभी स्टेकहोल्डर्स से मिलकर डंकी रूट जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त लगाम लगाने और सही दिशा में समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।बैठक में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और विभिन्न विदेशी प्लेसमेंट कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस बैठक में लगभग 20 भर्ती एजेंसियों ने भाग लिया।
।।।
जबरदस्त उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि देश भक्ति की भावना जब लोगों में पूरी तरह से हुंकार लेने लगे तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं। देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है और हमारी पार्टी ने सारे देश को तिरंगामय करने के लिए हर शहर व प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया है। इसी क्रम में आज अम्बाला छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वह देश भक्ति की धुनों में झूम रहे थे, नाच रहे थे और गा रहे थे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और हाथ में तिरंगा थाम देशक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर जोश का संचार किया।  
।।।

सी एम का ईवीएम मुद्दे पर विपक्ष पर पलटवार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 10 ऐसी सीटें हैं, जहां 100 वोटों से लेकर 1000 वोटों तक के अंतर से कांग्रेस चुनाव जीती है। अगर ईवीएम कोई गड़बड़ी होती तो कांग्रेस ये सीटें नहीं जीत पाती। इस बात को लेकर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। कांग्रेसी अपने नेता राहुल गांधी को समझाएं और उनका इलाज करवाएं, नहीं तो झूठ का कोई इलाज नहीं है।जब भी देश या प्रदेश में चुनाव का परिणाम आता, तभी कांग्रेस ईवीएम को दोषी ठहराती रही। यही नहीं, इस बार के चुनावों में तो कांग्रेस नेता कहते रहे कि यदि तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो संविधान को खतरा हो जाएगा। राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता तो संविधान को साथ लेकर प्रचार करते रहे, परंतु देश की जनता ने इनकी झूठी बातों पर विश्वास नहीं किया और तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को चुना और हरियाणा में भी तीसरी बार नॉन स्टाप भाजपा की सरकार बनी।

।।।।

कांग्रेस का रहा है वोटों की चोरी का इतिहास - बोले धनखड़

भारतीय जनता पार्टी के सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा किचुनाव आयोग देश की शानदार काम करने वाली एक संवैधानिक संस्था है, वहां नियमानुसार हर शिकायत की तत्काल सुनवाई होती है।  इसलिए राहुल गांधी को झूठा राजनीतिक नैरेटिव सेट करने की बजाए सीधे चुनाव आयोग के पास अपनी शिकायत लेकर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करता है, वह व्यक्ति देश हित का नहीं हो सकता।  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत के बादकांग्रेस ने 1991 में भावनात्मक रूप से वोटों की चोरी की।  आजादी के बाद देश की जनता सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती थी , लेकिन कांग्रेस ने वोटों की  चोरी से नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बना दिया । पूरा देश इस बात से वाकिफ है कि वोटों की चोरी,  कांग्रेस का इतिहास रहा है। अब ये चुनाव आयोग के पास जाने की बजाए झूठा ड्रामा रच रहे है। विपक्षी नेता अपना संगठन खड़ा नहीं कर पा रहे हैंं। कर्नाटक में वोट चोरी के झूठे आरोपों की पोल इनके  ही मंत्री ने खोली तो उस मंत्री को पद से हटा दिया, ये कांग्रेस नेता की तानाशाही है।
।।।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट

हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वेबसाइट प्रदेश की पुरातात्विक विरासत व सांस्कृतिक समृद्धता को देश-दुनिया के सामने पहुंचाने का बेहतरीन मंच साबित होगी। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की वेबसाइट लांच करते हुए कहा कि यह डिजिटल पहल विरासत संरक्षण में तकनीक के सफल समावेशन का प्रतीक है, जो पारदर्शिता, शिक्षा और जनभागीदारी को बढ़ावा देगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह वेबसाइट हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने इस दौरान  विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

।।।

मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधानसभा में जनता की भावनाओं को लेकर चर्चा होती है और समाधान का प्रयत्न किया जाता है उन्हें कानून का रूप दिया जाता है। मीडिया इस प्रक्रिया में जनता व विधानमंडल के बीच सेतू का कार्य करता है और इसका संवैधानिक रूप से भी संबंध है

 विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मंगलवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलन करके किया।हरियाणा विधानसभा की तरफ से आयोजित कार्यशाला में मीडिया कर्मियों को विधानसभा की कार्रवाई से सम्बंधित बारीकियों के बारे बताया गया।विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि सीखने की कोई सीमा नहीं होती। चाहे हम कितनी भी ऊँचाइयों पर पहुंच जाएं, सुधार और सीखने की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य देश और प्रदेश की प्रगति में मीडिया की सक्रिय एवं रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

।।।।

100 से अधिक छात्राओं की कश्मीर तिरंगा यात्रा 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ से ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पंजाब से होते हुए कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक तक जाएगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों, विशेषकर यात्रा में भाग लेने वाली 100 से अधिक छात्राओं को बधाई दी। इस पूरी यात्रा का नेतृत्व और प्रबंधन छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। जब हमारी बेटियाँ किसी भी अभियान का नेतृत्व करती हैं, तो उसमें संवेदनशीलता, दृढ़ संकल्प कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा यह यात्रा न केवल हरियाणा की बेटियों के साहस  को दर्शाती है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं की शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की अपनी संप्रभुता की रक्षा के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत की दो बेटियों विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और साहस और गर्व के साथ देश को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी।
।।।

प्रस्तुति: चंद्र शेखर धरणी